{"_id":"6585f036a0f55c3739099b66","slug":"lift-falls-from-eighth-floor-nine-engineers-injured-noida-news-c-1-gnd1002-1235902-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आठवीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, नौ इंजीनियर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आठवीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, नौ इंजीनियर घायल
विज्ञापन
आठवीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, नौ इंजीनियर घायल
- लिफ्ट तोड़कर घायलों को निकाला बाहर, अस्पताल में भर्ती पांच की हालत गंभीर, दो हिरासत में
- सेक्टर-125 के रिवर साइड टावर में हादसा, आईटी कंपनी से शाम को घर जा रहे थे पीड़ित
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-125 स्थित रिवर साइड टावर की आठवीं मंजिल से लिफ्ट अचानक भूतल पर गिर गई। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुए हादसे में लिफ्ट सवार आईटी कंपनी के नौ इंजीनियर घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर घायलों को निकाला गया। निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती पांच इंजीनियरों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद चार अन्य को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर टावर के मेंटेनेंस करने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर-125 स्थित व्यावसायिक इमारत रिवर साइड टावर में आईटी समेत अन्य कंपनियों के कार्यालय हैं। आईटी कंपनी इरास्मिथ टेक्नोलॉजी के कर्मचारी रोजाना की तरह शुक्रवार शाम को काम खत्म कर कार्यालय से बाहर निकल रहे थे। लिफ्ट में कंपनी के नौ इंजीनियर सवार थे। आठवीं फ्लोर से लिफ्ट अचानक झटके के साथ सीधे भूतल पर आ गिरी। लिफ्ट में सवार इंजीनियरों ने चीख सुनकर वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना केयरटेकर और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर बचाव कार्य शुरू कराया। इस हादसे में घायल लोगों को तुरंत पास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे में घायल इंजीनियर
हादसे में गाजियाबाद के विजयनगर निवासी पीयूष कुमार (22), क्रॉसिंग रिपब्लिक निवासी अभिषेक कुमार (23), शाहबेरी निवासी अभिषेक गुप्ता (24), परी चौक निवासी सौरभ (28), दिल्ली निवासी रजत शर्मा, सेक्टर-22 निवासी शुभम भारद्वाज, सेक्टर-134 निवासी यशु शर्मा व अभिजीत और सेक्टर- 51 निवासी सागर घायल हो गए।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच में लिफ्ट में ओवरलोडिंग की बात आई सामने
पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में लिफ्ट के ओवरलोड होने की बात सामने आई है। हादसे के समय लिफ्ट का तार टूटा और वह एक ही झटके में जमीन से जा टकराई। पुलिस की टीम सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर मामले की छानबीन कर रही है।
कोट
मामले में केस दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों टावर के मेंटेनेंस विभाग में कार्यरत हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच कर रही है। - हरीश चंदर, डीसीपी
अगस्त में लिफ्ट टूटने से हुई थी महिला की मौत
तीन अगस्त को सेक्टर-137 स्थित पारस टियरा हाउसिंग सोसाइटी में लिफ्ट गिरने से सुशीला देवी (70) की मौत हो गई थी। इसके बाद पूरे शहर में हाउसिंग सोसाइटियों के भीतर लिफ्ट को लेकर काफी नाराजगी थी। सोसाइटी के लोगों ने महिला की मौत मामले में मेंटेनेंस डिपार्टमेंट की लापरवाही बताई थी। इसके अलावा नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र में सोसाइटी में लिफ्ट गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी है। लेकिन इसके रखरखाव समेत लिफ्ट एक्ट की मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कुछ सामाजिक संस्थाओं ने लिफ्ट एक्ट लागू करने को लेकर प्रदेश व केंद्र सरकार से भी मांग कर चुकी है।