फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Leopard seen in the forests of Kalunda and Chholas villages, panic

Noida News: कलौंदा व छौलस गांव के जंगलों में दिखा तेंदुआ, दहशत

Thu, 14 Sep 2023 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen in the forests of Kalunda and Chholas villages, panic
फोटो:
विज्ञापन


कलौंदा व छौलस गांव के जंगलों में दिखा तेंदुआ, दहशत
- ग्रामीणों ने कहा दो दिन से दिख रहा है तेंदुआ, सूचना पर भी नहीं पहुंचा वन विभाग
- दो वायरल वीडियो में ग्रामीणों ने तेंदुए के घूमने का किया दावा, जांच में जुटा विभाग
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/जारचा। कोतवाली जारचा क्षेत्र के गांव कलौंदा और छौलस के जंगल में दो दिनों से तेंदुआ देखे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वन विभाग को सूचना देने की बात कही है। आरोप है कि दो दिन बाद भी विभाग जांच करने नहीं पहुंचा। बुधवार की रात मीडिया में मामला आने के बाद वन विभाग की टीम ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू की।
छौलस गांव निवासी अब्बास हैदर ने बताया कि मंगलवार की रात कलौंदा गांव के जंगल में तेंदुआ दिखा था। कुछ युवाओं ने तेंदुए की वीडियो बना कर वायरल कर दिया। उनका दावा है कि बुधवार सुबह छौलस गांव के जंगल में तेंदुआ दिखा था। जिससे ग्रामीण भयभीत हैं। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में तेंदुआ जंगल में बने एक मकान की छत पर बैठा हुआ है। जबकि दूसरा वीडियो में कार में बैठे युवाओं ने बनाया है। जिसमें तेंदुआ झाड़ी के अंदर से निकलकर सड़क के दूसरी तरफ भागता दिख रहा है।
विज्ञापन


यह वीडियो एक सितंबर को भी मिला था। यह जारचा क्षेत्र का नहीं लग रहा है। फिलहाल टीम को मौके पर भेज दी गई है। तेंदुआ होने की पुष्टि होने पर टीम भेजकर तलाशी अभियान चलाया जाएगा। ग्रामीणों से इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली थी।- रामअवतार, रेंजर दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed