फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Leopard seen in Jamalpur of Grrno, video viral

Noida News: जमालपुर गांव में तेंदुआ की दहशत, वीडियो वायरल

Fri, 10 Mar 2023 01:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen in Jamalpur of Grrno, video viral
फोटो :
विज्ञापन

ग्र्रनो के जमालपुर में दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल

- लोगों ने ट्विटर पर की वन विभाग से शिकायत, विभाग ने कहा कराई जाएगी जांच
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जमालपुर गांव के बाहर बुधवार को तेंदुआ दिखा। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। किसी ने वीडियो ट्वीट कर वन विभाग से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, वन विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच की बात कही है।


ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को गांव के बाहर जंगल के रास्ते पर तेंदुआ जैसा जानवर दिखा है। उन्होंने दूर से ही तेंदुए का वीडियो बनाया। उन्होंने अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर वन विभाग से शिकायत की है। वीडियो में जंगल के एक रास्ते पर तेंदुए जैसा जानवर दिख रहा है। जो रास्ते से होकर खेत की तरफ चला गया। गांव के गजेंद्र भाटी का कहना है कि तेंदुआ देखे जाने के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। वहीं, प्रभागीय वन अधिकारी पीके श्रीवास्तव का कहना है कि तेंदुआ देखे जाने की कोई शिकायत नहीं मिली है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed