फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Leave of many big faces from state BJP

Noida News: प्रदेश भाजपा से कई बड़े चेहरों की छुट्टी

Tue, 01 Aug 2023 08:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 08:23 PM IST
विज्ञापन
Leave of many big faces from state BJP
काफी फेरबदल के साथ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व कार्यकारिणी की सूची जारी की
विज्ञापन

महामंत्री कुलजीत चहल, उपाध्यक्ष अशोक गोयल व राजीव बब्बर टीम से बाहर, हुकुम सिंह भी कार्यालय मंत्री पद से हटे
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज प्रदेश की टीम में बनी मंत्री, हर्ष मल्होत्रा महामंत्री पद पर बरकरार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद प्रदेश भाजपा को नई टीम मिल गई है। सूची में काफी फेरबदल किए गए हैं। बेहतर काम करने वालों का पार्टी ने महामंत्री, मंत्री और उपाध्यक्ष पद बरकरार रखा है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को टीम में शामिल किया गया है।
प्रदेश भाजपा ने पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी। दो बार प्रदेश महामंत्री रहे कुलजीत चहल को बाहर कर दिया गया है तो प्रदेश उपाध्यक्ष रहे अशोक गोयल व राजीव बब्बर का नाम भी सूची में शामिल नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की तरफ से जारी पदाधिकारियों की सूची में दिनेश प्रताप सिंह को महामंत्री से प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। हर्ष मल्होत्रा महामंत्री की कुर्सी बचाने में कामयाब रहे हैं। विष्णु मित्तल, गजेंद्र यादव, विनय रावत के साथ महिला ब्रिगेड योगिता सिंह, लता गुप्ता, सुनीता कांगड़ा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। योगेंद्र चंदोलिया और कमलजीत सहरावत को भी महामंत्री बनाया गया है। इधर, पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना के बेटे हरीश खुराना सहित इंप्रीत सिंह बख्शी, बांसुरी स्वराज, विनोद बछेती, सारिका जैन, सोना कुमारी, किशन शर्मा व नरेश ऐरेन को मंत्री बनाया गया है। सतीश गर्ग अब विष्णु मित्तल की जगह कोषाध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन

युवा मोर्चा की कमान शशि यादव को
युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा भी कर दी गई है। युवा मोर्चा की कमान शशि यादव को दी गई है। गौरव पाराशर, निघत अब्बास और सुमित त्यागी को प्रदेश युवा मोर्चा में महामंत्री बनाया गया है। पार्टी ने ऋचा पांडे को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रियल भारद्वाज, सरिता तोमर और वैशाली पोद्दार को महिला मोर्चा का महामंत्री बनाया गया है। वहीं, ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष सुनील यादव बने है तो अनुसूचित जाति मोर्चा का अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा। किसान मोर्चा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी विनोद सहरावत को फिर से मिली है। पूर्वांचल मोर्चा का अध्यक्ष नीरज तिवारी बने हैं। इसके अलावा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अनीस अब्बासी और अनुसूचित जनजाति मोर्चा का अध्यक्ष सीएल मीणा को बनाया गया है। हुकुम सिंह की कार्यालय मंत्री पद से छुट्टी कर दी गई है। उनकी जगह यह जिम्मेदारी बृजेश राय को सौंप दी गई है। अमित गुप्ता सह कार्यालय मंत्री होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 जिलाध्यक्षों को सौंपी कमान
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सभी 14 जिलाध्यक्षों की सूची भी जारी की है। इनमें नई दिल्ली जिला के अध्यक्ष राजीव राणा होंगे तो करोल बाग जिला अध्यक्ष के पद पर सुनील कक्क्ड़ होंगे। सरदार कुलदीप सिंह को चांदनी चौक, विरेंद्र गोयल को केशव पुरम, सत्यनारायण गौतम को उत्तर पश्चिम जिला, राम सियाशरण राजू को बाहरी दिल्ली, रमेश शौखंदा को नजफगढ़, राजकुमार ग्रोवर को पश्चिमी दिल्ली, रनवीर तंवर को महरौली जिला, राजकुमार चौटाला को दक्षिणी दिल्ली, विजेंद्र धामा को मयूर विहार, संजय गोयल को शाहदरा, मनोज त्यागी को नवीन शाहदरा और पूनम चौहान को उत्तर-पूर्वी जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

------------
प्रवीण कपूर बने मीडिया विभाग के प्रमुख
मीडिया विभाग के प्रमुख पद की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष ने प्रवीण शंकर कपूर को दी है। कपूर के पास प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी भी रहेगी। विक्रम मित्तल को मीडिया रिलेशन प्रमुख बनाया गया है। विधायक अभय वर्मा मुख्य प्रवक्ता पद पर बने रहेंगे। शिखा राय, डॉ. अनिल गुप्ता, वीरेंद्र बब्बर, विक्रम बिधूड़ी, राजकुमार फुलवारिया, शुभेन्दु शेखर अवस्थी, अजय सहरावत, प्रीति अग्रवाल, ज्योतजीत सब्बरवाल, न्योमा गुप्ता, अमित तिवारी को प्रवक्ता बनाया गया है। पुनीत अग्रवाल आईटी प्रमुख और रोहित उपाध्याय सोशल मीडिया प्रमुख बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed