फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Leader and actors will also be trapped if CBI investigation takes place in bike boat fraud

बाइक बोट फर्जीवाड़ा : सीबीआई जांच हुई तो नेता-अभिनेता भी फंसेंगे

Sun, 14 Mar 2021 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 14 Mar 2021 06:02 AM IST
विज्ञापन
Leader and actors will also be trapped if CBI investigation takes place in bike boat fraud
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

देश के लाखों लोगों से अरबों रुपये की ठगी वाले बाइक बोट फर्जीवाड़े के कई मुख्य आरोपी अब तक फरार हैं। पीड़ितों की गाढ़ी कमाई से खरीदी गई संपत्ति भी अभी पूरी तरह से जब्त नहीं की गई है। इसी से अब तक निवेशकों को रुपया वापस मिलने का विश्वास नहीं हो पाया। वहीं, आरोपियों की मदद करने वाले अधिकारी, नेता और अभिनेताओं पर भी शिकंजा पूरी तरह नहीं कस पाया है। 

विज्ञापन


यही कारण है लगातार निवेशक इस मामले में देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई से फर्जीवाड़े से जांच की मांग कर रहे हैं। अब, ऑल इंडिया बाइक बोट टैक्सी यूनियन ने सीबीआई जांच कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। 
विज्ञापन


गौतमबुद्ध नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोट गांव में बाइक बोट यानी गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स का दफ्तर बनाकर देश भर के निवेशकों से धन दोगुना करने के नाम पर ठगी की शुरुआत की गई थी। आरोपी बेखौफ होकर सोशल मीडिया पर कंपनी व योजना का प्रचार करते रहे। एक साल में धन दोगुना करने के लालच के अलावा कंपनी के अधिकांश शहरों, जिलों में दफ्तर खुलने के दौरान अधिकारियों, नेताओं और अभिनेताओं की मौजूदगी लोगों में विश्वास पैदा करती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी मौजूदगी के कारण ही अधिकांश निवेशकों ने कंपनी में धन निवेश किया लेकिन अब दो साल की जांच के बाद भी एक भी अफसर और बड़े नेता पर ऐसी कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे निवेशकों को पूर्ण न्याय की आस जग सके। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी को लेकर वे उम्मीद कायम रखे है।  

बिचौलिये और दलालों पर कसेगा शिकंजा
बाइक बोट फर्जीवाड़े में सौ से अधिक ऐसे आरोपी है जिन्होंने बिचौलिये और दलालों की भूमिका निभाई है। ये आरोपी कुछ अधिकारियों से आरोपियों की सांठगांठ कराने, जांच प्रभावित करने के अलावा फर्जीवाड़े से एकत्रित की गई रकम को विभिन्न संपत्तियों में वेश कराने व काले धन को सफेद करने में शामिल रहे हैं। इनमें सबसे अधिक आरोपी गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर और मेरठ के हैं। 


सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में दिया हवाला
ऑल इंडिया बाइक बोट टैक्सी फाउंडेशन के संयोजक मदन लाल आजाद ने बताया कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका में हवाला दिया है कि यह फर्जीवाड़ा देश भर के कई राज्यों से जुड़ा है। इस फर्जीवाड़े में कई अधिकारी, नेता, विधायक, अभिनेता प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से संलिप्त रहे हैं। कई आरोपियों ने बिचौलिये और दलालों की भूमिका निभाई है। इसके अलावा कई आरोपियों के विदेश में छिपे होने की आशंका है। आरोपियों ने फर्जीवाड़े की बड़ी रकम को भी विदेश में निवेश किया है। ऐसे में सीबीआई जांच से ही निवेशकों को न्याय और सभी आरोपियों को सजा मिल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed