{"_id":"653d20b698f54e3cf4046322","slug":"last-chance-for-admission-in-technical-colleges-till-30th-october-noida-news-c-340-1-del1011-28956-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तकनीकी कॉलेजों में 30 अक्तूबर तक दाखिले का आखिरी मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तकनीकी कॉलेजों में 30 अक्तूबर तक दाखिले का आखिरी मौका
विज्ञापन
I-कामकाजी पेशेवरों अब काम के साथ कर सकते हैं बीटेक और इंजीनियरिंग डिप्लोमा I
I-चयनित तकनीकी कॉलेजों में चलेंगी इवनिंग शिफ्ट I
II
Iअमर उजाला ब्यूरोI
Iनई दिल्ली। IIइंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, आर्किटेक्चर समेत अन्य तकनीकी पाठ्यक्रम में यदि आप दाखिले से चूक गए हैं तो फिर 30 अक्तूबर तक दाखिला का मौका अभी उपलब्ध है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से मान्यता प्राप्त कॉलेजों में छात्र विभिन्न डिग्री प्रोग्राम में सोमवार तक दाखिला ले सकते हैं। खास बात यह है कि आर्थिक समेत अन्य दिक्कतों के कारण जिन लोगों ने अभी पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी। उन कामकाजी पेशेवरों को बीटेक और इंजीनियरिंग डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी करने के लिए तकनीकी कॉलेजों में चयनित कॉलेजों में इवनिंग शिफ्ट में मौका उपलब्ध करवाया जा रहा है। I
Iएआईसीटीई के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मान्यता प्राप्त तकनीकी कॉलेजों में दाखिला का मौका अभी भी उपलब्ध है। यदि कोई छात्र किसी कारण से दाखिला लेने से चूक गए हैं तो फिर वे देरी न करें। अदालत के आदेश पर शैक्षणिक कैलेंडर 2023-24 में बदलाव किया गया है। हालांकि, ओडीएल/ऑनलाइन पाठ्यक्रम की पेशकश करने वाले संस्थानों को अनुमोदन देने की अंतिम तिथि और मुक्त और दूरस्थ शिक्षा/ऑनलाइन शिक्षण मोड (पहले और दूसरे सत्र) में पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि यूजीसी नीति के अनुसार होगी। अधिक जानकारी के लिए छात्र एआईसीटीई की आधिकारिक वेबसाइट को चेक कर सकते हैं।I
I-- -- I
Iकामकाजी पेशेवरों पढ़ाई पूरी करने के लिए सीधे दूसरे वर्ष में दाखिला: I
Iवरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तकनीकी कॉलेजों में पहली बार कामकाजी पेशेवरों को बीटेक और इंजीनियरिंग डिप्लोमा पूरा करने का मौका दिया जा रहा है। इस योजना के उम्मीदवार भी 30 अक्तूबर आवेदन कर सकते हैं। IIपाॅलिटेक्निक से डिप्लोमा पासआउट कामकाजी पेशवरों को बीटेक /बीई और आईटीआई पासआउट को डिप्लोमा में नियम पूरे करने पर सीधे दूसरे वर्ष में सीट मिलेगी। इसके लिए 137 कॉलेजों में 306 कोर्स में बीटेक की 9180 सीट और 174 कॉलेजों में 360 कोर्स में डिप्लोमा के लिए 10800 सीटों पर दाखिले को मंजूरी मिली है। इसमें 40 फीसदी तक क्रेडिट ऑनलाइन कोर्स से भी जुटा सकते हैं। I
विज्ञापन
I-- -I
Iदाखिले के लिए नए नियम: I
I- एक संस्थान अधिकतम तीन एनबीए मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम में ही पढ़ाई करवा सकेगा।I
I- प्रति जिले से सिर्फ चार संस्थानों को इन पाठ्यक्रम में पढ़ाई की अनुमति होगी।I
I- प्रति पाठ्यक्रम अधिकतम 30 छात्र और न्यूनतम 10 छात्र होने अनिवार्य हैं।I
I- एक वर्ष के कार्य अनुभव वाले मान्यता प्राप्त उद्योगों, संगठनों में काम करने वाले पेशेवरों को डिग्री या डिप्लोमा में दाखिले से पहले अपने नियोक्ता से एनओसी जमा करना अनिवार्य है।I
I- कामकाजी पेशेवरों के ऑफिस से 50 किलोमीटर दूरी तक वाले कॉलेज में दाखिला मिल सकता है।I

I