{"_id":"64caa4c07282facd140873f4","slug":"larvae-found-in-societies-notice-to-25-flat-owners-noida-news-c-1-noi1096-781973-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सोसाइटियों में मिला लार्वा, 25 फ्लैट मालिकोंं को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सोसाइटियों में मिला लार्वा, 25 फ्लैट मालिकोंं को नोटिस
विज्ञापन
फोटो
लार्वा मिलने पर मार्ट संचालक पर जुर्माना, 25 फ्लैट मालिकोंं को नोटिस
- 18 टीमों ने दो सोसाइटियों के 1939 फ्लैटों का किया गया निरीक्षण
- डेंगू के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। डेंगू के बढ़ते मरीजों की संख्या से चिंतित स्वास्थ्य विभाग ने जांच की कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को जिला मलेरिया विभाग की 18 टीमों ने ग्रेनो वेस्ट स्थित निराला एस्टेट और नीओ टाउन सोसाइटी के 1939 फ्लैटों के अलावा नजदीकी झुग्गी क्षेत्र का निरीक्षण किया। लार्वा मिलने पर 25 फ्लैट मालिकों को नोटिस जारी किया गया। वहीं, निराला एस्टेट सोसाइटी स्थित परफेक्ट अन्न मार्ट में रखे कूलर में ज्यादा लार्वा मिलने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अहम है कि सरकारी रिकॉर्ड में जनपद में डेंगू के पुष्ट मरीजों की संख्या 70 से ज्यादा हो गई हैं। हालांकि, जनपद के निजी अस्पतालों में डेंगू के मरीजों की संख्या सरकारी रिकॉर्ड से कहीं ज्यादा बताई जा रही है।
बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसरख, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण, मेट्रो जीएनएम कॉलेज और आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से जांच का अभियान चलाया गया। जांच के लिए 18 टीमें गठित की गईं। बुधवार को चलाए गए जांच अभियान में 1939 फ्लैटों में 7756 पात्रों की जांच की गई। इनमें से 387 पात्रों को मौके पर ही खाली कराया गया। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि इस दौरान 25 फ्लैट मालिकों को नोटिस जारी कर 15 दिन में सुधार करने के लिए कहा गया। दोनों सोसाइटी के फ्लैटों में गमलों, टायरों, डब्बों, फ्रिज के पीछे वाटर ट्रे, कूलरों में लार्वा मिला। सोसाइटी प्रबंधकों को सभी टावरों पर डेंगू से बचाव संबंधित जागरूकता पोस्टर लगाने, जल संग्रह स्थलों पर एंटी लार्वा गतिविधियां संचालित करने के लिए कहा गया। सोसाइटी स्तर पर टीम गठित कर प्रत्येक रविवार को निरीक्षण करने की सलाह दी गई है।