{"_id":"62f171064540900cdd25d0e6","slug":"landlord-and-friend-entered-the-house-and-gang-raped-the-woman-noida-news-noi663985774","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: खराब पंखा ठीक करने आए मकान मालिक ने दोस्त संग महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, दोनों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: खराब पंखा ठीक करने आए मकान मालिक ने दोस्त संग महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, दोनों गिरफ्तार
Tue, 09 Aug 2022 01:54 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:54 AM IST
सार
पीड़िता ने दोनो के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने सोमवार को सेक्टर-37 चौराहे से दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र निवासी महिला के साथ मकान मालिक और उसके दोस्त ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घर में अकेला पाकर दोनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों अनुराग और रामानंद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि रविवार रात वह अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान उनका पंखा खराब हो गया। उन्होंने अपने मकान मालिक अनुराग को बुलाया था। जिस पर अनुराग और उसका एक दोस्त रामानंद उसके घर पर गए।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान दोनो ने उसके साथ जबरन डराकर सामूहिक दुष्कर्म किया और घटना के बाद मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने दोनो के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने सोमवार को सेक्टर-37 चौराहे से दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन