फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   land fraud

Noida News: फर्जीवाड़ा कर बुजुर्ग की जमीन का 20 से अधिक लोगों को कर दिया बैनामा

Wed, 29 Oct 2025 09:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
land fraud
फर्जीवाड़ा कर बुजुर्ग की जमीन का 20 से अधिक लोगों को कर दिया बैनामा
विज्ञापन

- कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-49 में भूमाफिया समेत 30 पर एफआईआर

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सलारपुर गांव में 80 साल के बुजुर्ग की जमीन के दस्तावेज के साथ फर्जीवाड़ा कर 20 से अधिक लोगों के नाम बैनामा करने का मामला सामने आया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर भू माफिया समेत 30 लोगों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों पर बुजुर्ग को धमकाने का भी आरोप है। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।


गोरखपुर के राजेंद्र नगर के रहने वाले पवन जिंदल ने कोर्ट में अर्जी दी है कि दादरी तहसील के सलारपुर में उनकी साझे में करीब 61 बीघा जमीन है। इसमें से 14 बीघा जमीन उनके हिस्से की है। बाकी भूमि अशोक वाडिया व उनके परिवार की है। पवन जिंदल को कुछ समय पहले पता चला कि उनकी भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार करके सुरेश कुमार गोयल ने गोरखपुर के सब रजिस्ट्रार कार्यालय से फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार करा ली। इसके बाद उसने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर म्यूटेशन करा लिया। आरोप है कि पवन जिंदल के नाम से किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा करके गोरखपुर के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में एक फर्जी मुख्तयारनामा भी दायर किया गया है। दस्तावेज में भी पवन जिंदल की जगह किसी अन्य व्यक्ति के अंगूठे का इस्तेमाल किया गया। मूल दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ हुई। पूरे प्रकरण में भू-माफिया जयभगवान, नरेश उर्फ सलीम व राहुल कसाना ने पवन की जमीन पर साजिश के तहत कब्जा करने का प्रयास किया।अब इस मामले में कोर्ट के आदेश पर दिल्ली निवासी सुरेश कुमार गोयल, पंजाब निवासी डॉ. जगमोहन गोयल, मदन लाल, नरेश कुमार, केवल कृष्ण और सौरभ मित्तल के अलावा सुभाष चंद, बिहारी लाल, रजत मदान, निशांत मदान, सतीश कुमार मदान, सुरेन्द्र कुमार मदान, मंजू बंसल, रंजन गुप्ता, लक्ष्मी देवी, अनिल वाडिया, संतोष कुमारी, मनोज चौहान, कृष्ण मित्तल, प्रदीप कुमार गुप्ता, जयभगवान, अनिल बब्बर, राजेश कुमार गुप्ता, सुमनलता, अलका गुप्ता, मोहम्मद कलीम, मुनेन्द्र कुमार चौहान, नरेश उर्फ सलीम तथा राहुल कसाना के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed