{"_id":"68176781894a814028029505","slug":"land-dispute-matter-grnoida-news-c-23-1-vns1013-61034-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महिला की जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महिला की जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव मिल्क लच्छी निवासी एक महिला ने जमीन पर जबरन कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता राधा शर्मा ने बताया कि मुकेश शर्मा व उसका पुत्र अक्षित शर्मा उनके मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर जबरन अंदर घुस आए और मारपीट की। आरोपियों का न तो जमीन से कोई संबंध है न ही वे किसी कानूनी दस्तावेज में हिस्सेदार हैं। बावजूद वह जबरदस्ती उनकी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पीछे की ओर बनी एक अवैध कॉलोनी के बिल्डर राहुल नागर ने भी इन दोनों के साथ मिलकर साजिश रची है। कॉलोनी के रास्ते की वैधता खत्म होने पर अब बिल्डर और उसके साथी जबरदस्ती रास्ता निकालने के लिए महिला की निजी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़िता ने इस संबंध में 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और अपने पूरे परिवार की सुरक्षा की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।