फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lal Kuan market decorated on Diwali

दिवाली पर सजा लाल कुआं बाजार

Sat, 14 Nov 2020 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Lal Kuan market decorated on Diwali
फिरोजपुर झिरका। दिवाली के लिए शहर में लाल कुआं चौक स्थित बाजार सज-धजकर तैयार है। दुकानों के आगे फड़ लगाकर खील, बताशे, खिलौने और त्योहार से संबंधित अन्य सामान बेचे जा रहे हैं। खरीदारों की भारी भीड़ के कारण दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

शहर में देवी-देवताओं की मूर्तियों और कैलेंडर, पोस्टर आदि की बिक्री जमकर हो रही है। पूरे लाल कुआं चौक पर मिठाइयों की दुकानों पर छेना, इमरती, कलाकंद, गुलाब जामुन, रसगुल्ले, बालूशाही, रबड़ी, बर्फी, पेठा आदि के अंबार से दिख रहे हैं। उधर, खरीदारों की भीड़ भी कम नहीं है। लाल कुआं चौक से लेकर महावीर मार्ग में लगने वाली बर्तनों की दुकानों पर बीती रात और आज सुबह जबरदस्त भीड़ रही। धनतेरस पर बर्तनों और अन्य धातुओं की खरीदारी को शुभ माना जाता है। दिवाली पर घरों में तरह-तरह के व्यंजन बनाने की भी तैयारी शुरू हो चुकी है। किराने की दुकानों पर मेवे, चावल, गोला, चॉकलेट के डिब्बों, नमकीन, बिस्कुट, पूजन का सामान खूब बिक रहा है। उपहारों का लेन-देन भी खूब है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, नगर के चोपड़ा बाजार में स्वर्णकारों की दुकानों पर लोग चांदी के लक्ष्मी-गणेश चांदी के सिक्के, चांदी के बर्तन, चुटकी-पायल आदि खरीद रहे हैं माना जाता है कि इस पर्व पर सोने या चांदी का सामान घर में लाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को संपन्नता का आशीर्वाद देती हैं। उधर, पर्यावरण अनुकूल मिट्टी के दीयों, बर्तनों, मिट्टी से बनी खूबसूरत देव प्रतिमाओं की दुकानें भी खूब लगी हैं कपड़े बेचने वालों की दुकानों पर भी जमकर खरीदारी हुई है। महिलाएं इस पर्व के लिए साड़ी व सूट आदि खरीदकर तैयार हैं। कुछ दुकानदार दिवाली के त्योहार को देखते हुए रंग-बिरंगे नए डिजाइन के कपड़ों के सेल लगा रहे हैं, ताकि लोग महापर्व पर जीवन को नया रंग दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed