फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lakshmi topped in the girls category and Ahmed in the boys category.

Noida News: बालिका वर्ग में लक्ष्मी और बालक में अहमद अव्वल

Tue, 27 Jan 2026 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
Lakshmi topped in the girls category and Ahmed in the boys category.
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स परिसर में बालक एवं बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि बालक वर्ग में पांच किमी और बालिका वर्ग में तीन किमी तक की दौड़ में भाग लिया। बालक वर्ग में अहमद ने पहला, किशन ने दूसरा और आदित्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में लक्ष्मी सिंह ने पहला, ज्योति ने दूसरा और प्रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। खेल विभाग उत्तर प्रदेश की डिप्टी निदेशक मुद्रिका पाठक ने ध्वजारोहण किया गया और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कराटे बेल्ट परीक्षा में 80 खिलाड़ी हुए शामिल
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-40 स्थित खिलाड़ी क्लब में जापान शितो रयु कोहशी काई कराटे इंडिया की गौतमबुद्ध नगर यूनिट की ओर से कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा में कुल 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें 72 खिलाड़ियों की बेल्ट का रंग बदला गया। परीक्षक शिहान राजकुमार चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान जूनियर वर्ग में हर्ष ने प्रथम, यश प्रजापति ने द्वितीय तथा अधीरज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में भूमिका पांडे ने पहला, ऋषिका यादव ने दूसरा और सचिन खत्री ने तीसरा स्थान हासिल किया। दोनों वर्गों के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को जिला उपाध्यक्ष सेंसई दीपक त्यागी ने कराटे ड्रेस प्रदान किया। कार्यक्रम में सेंसई निशांत प्रजापति, सेंसई संधीर, सेंसई आकाश कनोजिया सहित सीनियर खिलाड़ी हिमालय, प्रांजल और राजश्री की उपस्थिति रही।
विज्ञापन


यूपी की कबड्डी टीम में दांव दिखाएंगी निकिता भारद्वाज
नोएडा (संवाद)। सीनियर नेशनल महिला कबड्डी चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम से गौतम बुद्ध नगर की निकिता भारद्वाज दांव दिखाएंगी। 27 से 30 जनवरी तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में देशभर की शीर्ष टीमें हिस्सा ले रही हैं। सोरखा गांव की रहने वाली निकिता भारद्वाज इससे पहले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने सीनियर नेशनल स्तर पर जगह बनाई है। टीम के कोच अजय ने बताया कि निकिता फिटनेस, रेडिंग और डिफेंस तीनों में मजबूत खिलाड़ी हैं और अभ्यास के दौरान उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। नोएडा के खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि निकिता भारद्वाज अपने प्रदर्शन से न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि गौतमबुद्ध नगर का नाम राष्ट्रीय मंच पर और ऊंचा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed