{"_id":"691a19f189785bedfd0b13eb","slug":"lakhs-of-rupees-defrauded-in-the-name-of-sending-abroad-na-news-c-16-pkl1049-873012-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी
विज्ञापन
चंडीगढ़। विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठने के दो नए मामले सामने आए हैं। इनमें शिकायतकर्ताओं से 70 लाख से अधिक की ठगी की गई है। इन दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला मामला सेक्टर-17 थाना क्षेत्र का है। शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह के अनुसार, सेक्टर-17 स्थित श्रीराम ओवरसीज के दीपक शर्मा और उसके साथियों ने वीजा दिलाने का भरोसा देकर उनके सहित 10 लोगों से करीब 63.40 लाख रुपये वसूल लिए। न वीजा लगा और न रकम वापस की गई। पुलिस के मुताबिक दीपक शर्मा पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं और वह फिलहाल बुड़ैल जेल में बंद है। दूसरा मामला सेक्टर-26 थाना क्षेत्र में दर्ज है। शिकायतकर्ता नरिंदर सिंह ने बताया कि दयालइंदर सिंह गिल ने विदेश भेजने का लालच देकर उनसे 7.35 लाख रुपये ले लिए लेकिन कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। शिकायत पर सेक्टर-26 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।