{"_id":"616278868ebc3e0c52473c9b","slug":"lakhimpur-kheri-violence-mayawati-attacked-on-congress-over-young-man-murder-in-rajasthan-hanumangarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हनुमागढ़ हत्याकांड: मायावती ने पूछा सवाल-चुप क्यों है कांग्रेस हाईकमान? घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमागढ़ हत्याकांड: मायावती ने पूछा सवाल-चुप क्यों है कांग्रेस हाईकमान? घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें
Sun, 10 Oct 2021 10:53 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:53 AM IST
सार
राजस्थान के हनुमानगढ़ में अनुसूचित जाति के युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस पर हमला बोला है। मायावती ने सवाल किया कि कांग्रेस हाईकमान चुप क्यों है? क्या छत्तीसगढ़ व पंजाब के सीएम वहां जाकर पीड़ित परिवार को 50-50 लाख रुपये की मदद देंगे?
विज्ञापन
मायावती।
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर सियासी हंगामे के बीच राजस्थान के हनुमानगढ़ में अनुसूचित जाति के युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जिसे बाद विपक्षी दलों ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। भाजपा ने राजस्थान के पीलीबंगा में अनुसूचित जाति के युवक की बेरहमी से हत्या करने वालों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर कांग्रेस पर सवाल दागे, तो वहीं बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने भी रविवार को कांग्रेस पर ट्वीट कर हमला बोला है।
मायावती ने लिखा कि राजस्थान के हनुमानगढ़ में अनुसूचित जाति के युवक की पीट-पीट कर की गई हत्या अति-दुःखद व निन्दनीय है। लेकिन कांग्रेस हाईकमान चुप क्यों है? क्या छत्तीसगढ़ व पंजाब के सीएम वहां जाकर पीड़ित परिवार को 50-50 लाख रुपये की मदद देंगे? बीएसपी जवाब चाहती है वरना अनुसूचित जाति के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें।
साथ ही, यूपी के लखीमपुर खीरी जघन्य कांड में केंद्रीय मंत्री के बेटे का नाम सुर्खियों में आना यह भाजपा सरकार की कार्यशैली पर अनेकों सवाल खड़े करता है। ऐसे में भाजपा अपने मंत्री से खुद ही इस्तीफा लें तभी वहां पीड़ित किसानों को कुछ न्याय की उम्मीद हो सकती है। बीएसपी की यह मांग।
विज्ञापन
इसके अलावा, जम्मू व कश्मीर में आएदिन वहां आतंकियों द्वारा की जा रही निर्दोष लोगों की हत्या अति-दुःखद व शर्मनाक है। केंद्र सरकार सख्त कदम उठाये, बीएसपी की यह मांग है।

क्या है पूरा मामला?
राजस्थान के हनुमानगढ़ के पीलीबंगा इलाके के प्रेमपुरा गांव में गुरुवार की शाम को कुछ दबंगों ने अनुसूचित जाति के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। प्राथमिक तौर पर इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक वहीं की रहने वाली एक तलाकशुदा महिला को लगातार फोन कर रहा था। परिजनों ने कई बार इस पर आपत्ति जताई लेकिन शिकायत का उस पर कोई असर नहीं हुआ। इसी के चलते गुरुवार की शाम को खेत में ले जाकर निर्ममता पूर्वक कुछ लोगों ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी।