फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Labor department to arrange virtual hearing soon: Kapil Mishra

श्रम विभाग में वर्चुअल सुनवाई की व्यवस्था जल्द : कपिल मिश्रा

Wed, 25 Jun 2025 10:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
Labor department to arrange virtual hearing soon: Kapil Mishra
किसी भी स्तर पर श्रमिकों के साथ अन्याय न होने के निर्देश दिए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार का श्रम विभाग जल्द ही वर्चुअल सुनवाई की व्यवस्था लागू करेगा। श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि इससे कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और तकनीकी रूप से सशक्त होगी। उन्होंने बुधवार को इस मामले में श्रम आयुक्त, संयुक्त आयुक्त व जिला स्तर के उपायुक्तों के साथ बैठक की।

इस दौरान उन्होंने श्रम विभाग में सूचना तकनीक के उपयोग को बढ़ाने और लंबित श्रमिक मामलों के तेजी से समाधान के निर्देश दिए। कपिल मिश्रा ने कहा कि सूचना तकनीक को सुदृढ़ करना न्याय प्रक्रिया को सुलभ और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम होगा। श्रम विभाग का मूल दायित्व श्रमिकों के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर श्रमिकों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। चाहे मामला वेतन से जुड़ा हो, नौकरी से निकालने का हो, प्रबंधन के खिलाफ हो या क्षतिपूर्ति से संबंधित हो हर केस का त्वरित और निष्पक्ष निपटान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed