फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kohdaur police arrested the father who committed theft with his son

Noida News: बेटे संग चोरी करने वाले पिता को कोहड़ौर पुलिस ने दबोचा

Sat, 06 Sep 2025 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Kohdaur police arrested the father who committed theft with his son
बेटे को अपराध करने से रोकने की जगह पिता उसके साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी पिता को पकड़ लिया, जबकि उसका बेटा भाग निकलने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

कोहड़ौर थानाध्यक्ष धनंजय राय की टीम कई जनपदों में चोरी करने वाले कटारी निवासी हनीफ खां की तलाश कर रही थी। उसके खिलाफ बाइक चोरी के कई मुकदमे सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ जनपद में दर्ज हैं। बृहस्पतिवार की रात कटारी मोड़ से ही पुलिस ने हनीफ को पकड़ लिया। जबकि उसका बेटा दिलशाद खां उर्फ बब्लू भाग निकला।
विज्ञापन

पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद निशानदेही पर दो चोरी की बाइक बरामद की। सीओ सिटी प्रशांत राज के अनुसार बाइक चोरी के आरोपी हनीफ ने पूछताछ में बताया कि वह अपने पुत्र के साथ मिलकर जनपद प्रतापगढ़ व सुल्तानपुर क्षेत्र से मोटरसाइकिलें चोरी करता है। बरामद बाइकें पूर्व में जनपद सुल्तानपुर व प्रतापगढ़ के थानों में दर्ज चोरी की घटनाओं से संबंधित हैं। लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed