{"_id":"691ccc8fbaa5dc31160f9743","slug":"kittu-travelled-lying-on-the-berth-in-the-ac-coach-of-amarnath-express-na-news-c-7-gkp1038-1139135-2025-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अमरनाथ एक्सप्रेस के एसी कोच में बर्थ पर लेटकर 'किट्टू' ने किया सफर, कंबल ओढ़ करता रहा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अमरनाथ एक्सप्रेस के एसी कोच में बर्थ पर लेटकर 'किट्टू' ने किया सफर, कंबल ओढ़ करता रहा सफर
Wed, 19 Nov 2025 01:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:14 AM IST
सार
ट्रेन के इसी कोच से सफर कर रहे यात्री आशुतोष कुमार ने बताया कि कुत्ते की मालकिन ने बताया कि कुत्ते का नाम किट्टू है और वह तीन साल का है। मालकिन का कहना था कि 72 रुपये का टिकट भी उन्होंने लिया है। हालांकि, किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
अमरनाथ एक्सप्रेस के ऐसी कोच मे सीट पर बैठा कुत्ता।फोटो - सोशल मीडिया
विस्तार
गोरखपुर से जम्मूतवी जा रही अमरनाथ एक्सप्रेस (12587) के एसी कोच बी-6 में एक बर्थ पर पालतू कुत्ते ने गोरखपुर से लखनऊ तक यात्रा की। यही नहीं कोच अटेंडेंट ने कुत्ते के मालिक को चादर और कंबल भी उपलब्ध कराया। वीडियो वायरल होने पर रेल प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन
मामला सोमवार को है, गोरखपुर से जम्मूतवी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-6 के 51 नंबर बर्थ पर एक पालतू कुत्ता लेटा हुआ था। बताया जा रहा है कि यह बर्थ किसी पुष्पा गौर के नाम से आरक्षित था। इसके अलावा 55 नंबर बर्थ भी पुष्पा के नाम से है। दोनों बर्थ गोरखपुर से लखनऊ तक की यात्री के लिए आरक्षित कराया गया था।
विज्ञापन
ट्रेन के इसी कोच से सफर कर रहे यात्री आशुतोष कुमार ने बताया कि कुत्ते की मालकिन ने बताया कि कुत्ते का नाम किट्टू है और वह तीन साल का है। मालकिन का कहना था कि 72 रुपये का टिकट भी उन्होंने लिया है। हालांकि, किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कोच में कुत्ते को लिटाने पर कुछ लोगों ने आपत्ति भी जताई, लेकिन टीटीई या किसी अन्य रेलवे स्टॉफ ने कुत्ते को नहीं हटाया।
विज्ञापन
यह है नियम
रेलवे के नियम के मुताबिक, कुत्ते या बिल्ली जैसे पालतू जानवरों को प्रथम श्रेणी एसी कोच कूप या ब्रेक वैन (डॉग-बॉक्स) में ले जाया जा सकता है, लेकिन उन्हें एसी स्लीपर कोच, एसी चेयर कार या द्वितीय श्रेणी कोच में जाने की अनुमति नहीं है।
एसी थ्री कोच में अगर किसी ने कुत्ते को लेकर सफर किया है तो यह नियम विरुद्ध है। इस पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए। मामले की जांच कराई जाएगी: अमनदीप गुप्ता, स्टेशन डायरेक्टर