फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kisan Sabha submitted a memorandum to the Secretary

Noida News: किसान सभा ने सचिव को सौंपा ज्ञापन

Fri, 10 Oct 2025 12:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 10 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Kisan Sabha submitted a memorandum to the Secretary
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। अखिल भारतीय किसान सभा के प्रतिनिधि मंडल ने किसानों की समस्याओं के लिए वीरवार को अनाज मंडी का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने मार्केट कमेटी सचिव और नायब तहसीलदार के मार्फत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि अबकी बार किसानों को पहले ही बारिश से काफी नुकसान हुआ है। लगातार बारिश के चलते धान की फसल में बीमारियां आने के कारण फसल की पैदावार प्रति एकड़ के हिसाब से आठ से दस क्विंटल तक कमी आई है। मंडी के अंदर पिछले वर्ष से कम दामों पर किसानों की फसल की खरीद की जा रही है। अखिल भारतीय किसान सभा ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि किसानों को गेहूं की फसल की बिजाई के लिए कोऑपरेटिव सोसाइटी की सरकारी दुकानों और बाजार में डीएपी खाद बिना शर्त उपलब्ध कराई जाए। प्रति एकड़ के हिसाब से किसानों को 500 रुपये बोनस और इसके अलावा जल भराव के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। इसकी गिरदावरी करा एक एकड़ पर 60 हजार रुपये आर्थिक मुआवजा दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने समय रहते किसान की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो मजबूरन किसान सड़कों पर उतरेंगे जिसकी जिम्मेदार सरकार होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed