फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Killed younger brother along with sons

ग्रेटर नोएडा: भरी पंचायत में बहू का पक्ष लेना पड़ा भारी, बड़े भाई ने बेटों के साथ मिलकर छोटे का किया कत्ल, पत्नी और बच्चे घायल

Wed, 23 Jun 2021 01:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 23 Jun 2021 01:19 AM IST
सार

सोमवार रात शेखर और उसके परिवार के लोग महेंद्र के घर में दाखिल हो गए। इस दौरान पूरा परिवार सो रहा था। आरोपियों ने घर में आते ही तेज धार हथियार हमला कर दिया। इसमें महेंद्र की मौत हो गई।

विज्ञापन
Killed younger brother along with sons
साकीपुर गांव में हत्या और परिवार पर हमले की घटना के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : Grnoida

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव साकीपुर में सोमवार रात 12 बजे ग्रामीण के परिवार पर उसके भाई व भतीजों ने तेजधार हथियार (लकड़ी काटने वाले दांव) से हमला कर दिया। पिछले माह अग्रिम जमानत पर जेल से बाहर आए आरोपियों ने 48 वर्षीय महेंद्र, पत्नी सीमा, बेटे तनिष्क (9) और बेटी नेहा (18) पर जानलेवा हमला किया। इसमें महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


जबकि सीमा और उसके बच्चों को जिम्स में भर्ती कराया गया है। सीमा की हालात गंभीर बताई गई। आरोपियों ने भतीजे की उसकी पत्नी से अलगाव को लेकर हुई सोमवार को पंचायत के बाद महेंद्र के लड़की वालों का पक्ष लेने से क्षुब्ध होकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


सूरजपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि साकीपुर गांव में महेंद्र खेतीबाड़ी और मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। महेंद्र का बड़ा भाई सतपाल घर के बराबर में रहता है। जबकि छोटे भाई जयवीर का घर भी बराबर में है, लेकिन वह बाहर रहता है। तीनों भाइयों में मकान का बंटवारा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतपाल के बेटे शेखर का दो साल पहले विवाह हुआ था। शेखर और पत्नी के बीच काफी समय से विवाद था और दोनों पक्षों में अलगाव व समझौते को लेकर सोमवार को पंचायत हुई थी। इसमें शेखर की पत्नी ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया था। इस पर शेखर और परिवार ने दहेज में मिले सामान को देकर फैसले की बात कही, लेकिन मायके पक्ष के लोग रुपये की भी मांग कर रहे थे।

इस दौरान महेंद्र ने लड़की वालों का पक्ष लेते हुए कहा कि उन्हें समझौते मेें कुछ रुपये भी दिए जाने चाहिए। इस पर 60 हजार रुपये 7 जुलाई को देने की बात पर दोनों पक्षों में अलग रहने को लेकर समझौता हो गया। सोमवार रात शेखर और उसके परिवार के लोग महेंद्र के घर में दाखिल हो गए। इस दौरान पूरा परिवार सो रहा था। आरोपियों ने घर में आते ही तेज धार हथियार हमला कर दिया। इसमें महेंद्र की मौत हो गई।

जान बचाने को दौड़ा परिवार, पूरे घर में फैला खून
आरोपियों ने सबसे पहले महेंद्र पर हमला किया। महेंद्र जान बचाने के लिए खाट से उठकर बाहर की ओर दौड़ा। उसकी पत्नी व बच्चे भी उसे बचाने दौड़े, लेकिन आरोपियों ने हमला कर उसे गेट पर पहुंचने से पहले ही फर्श पर गिरा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने सीमा व उसके बच्चों पर भी हमला किया। आरोपियों ने सीमा की छाती व पेट पर हथियार से हमला किया। मंगलवार को पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच को पहुंची। इस दौरान पूरा घर खून से सना हुआ था।

पिता और तीन पुत्रों पर केेस दर्ज
डीसीपी सेंट्रल जोन हरीश चंदर ने बताया कि महेंद्र के बेटे सोबिंद्र की तहरीर पर सतपाल, बेटे मुकेश, शेखर व गोलू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया शेखर पत्नी के परिजन को फैसले में रुपये नहीं देना चाहता था, वह केवल सामान लौटाना चाहता था, लेकिन 60 हजार रुपये देने पर फैसला हुआ। इसका जिम्मेदार वह महेंद्र को मान रहा था। इसके चलते उसने वारदात की।

गांव के युवक की हत्या की कोशिश में गए थे जेल
पुलिस व ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि कुछ माह पहले शेखर व परिजनों ने मामूली विवाद में गांव के एक युवक पर जानलेवा हमला किया था। इसमें शेखर व परिजन जेल गए थे। पिछले माह ही आरोपी अग्रिम जमानत पर जेल से बाहर आए थे।


साकीपुर गांव में एक परिवार पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। इसमें महेंद्र मौत हो गई। जबकि पत्नी व बच्चे घायल हो गए। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।- हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed