{"_id":"60675ab98ebc3ed63c4bd57b","slug":"kidnapping-of-11th-student-going-to-school-mewat-news-noi5749155130","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जा रही 11वीं की छात्रा का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल जा रही 11वीं की छात्रा का अपहरण
विज्ञापन
नगीना। स्कूल जा रही 11वीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा का पुन्हाना का रहने वाला युवक दुस्साहसिक ढंग से अपहरण कर ले गया। छात्रा के साथ जा रही दो लड़कियों ने शोर भी मचाया, लेकिन वह छात्रा को जबरन ऑटो में लेकर फरार हो गया। परिजनों ने युवक के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी की थाने के पास कॉस्टमेटिक की दुकान है। वह उसका सामान भी पहले ही निकाल चुका था।
छात्रा के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी बृहस्पतिवार को सुबह करीब 9 बजे पढ़ने के लिए स्कूल जा रही थी। उसके साथ दो अन्य छात्राएं भी थीं। तीनों जैसे ही नगीना थाने और तहसील मोड़ के पास पहुंचीं तो वहां ऑटो लेकर आए पुन्हाना निवासी वाजिद ने उसे जबरन भीतर खींच लिया। यह देखकर उनकी बेटी के साथ जा रही छात्राओं ने शोर-शराबा किया, लेकिन वह उसे ऑटो लेकर भाग निकला। इसके बाद घबराई छात्राएं घर पहुंचीं और परिजनों को वारदात की सूचना दी। छात्राओं ने बताया कि वे अपहर्ता को पहचानती हैं। उन्होंने बताया कि वाजिद की नगीना थाने के पास कॉस्मेटिक की दुकान है। बेटी की तलाश में छात्रा के परिजन थाने के पास स्थित वाजिद की दुकान पर पहुंचे। वहां जाकर पता चला कि वह इसका सामान पहले ही निकाल चुका है। दुकान खाली थी।
इसके बाद पुलिस ने छात्रा के परिजनों की शिकायत पर वाजिद पुत्र मजीद निवासी पुन्हाना के खिलाफ अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया। परिजन उसके घर पुन्हाना भी पहुंचे। उन्होंने परिजनों से वाजिद के बारे में पूछा, लेकिन उन्होंने कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया। उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। नगीना थाना प्रभारी हरि सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर छात्रा के अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है।