फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kidnapping and killing 11 year old innocent, accused arrested

Noida News: अगवा कर 11 साल की मासूम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Feb 2023 08:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 08:06 PM IST
विज्ञापन
Kidnapping and killing 11 year old innocent, accused arrested
नांगलोई से नौ फरवरी को स्कूल से लौटते समय आरोपी ने किया था अगवा
विज्ञापन

11 दिन बाद पुलिस ने घेवरा के खंडहरों से सड़ी गली हालत में शव बरामद किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
नांगलोई में नौ फरवरी को 11 साल की मासूम की अगवा कर हत्या कर दी गई। करीब 12 दिन बाद आरोपी की गिरफ्तारी से हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी रोहित उर्फ विनोद (21) की निशानदेही पर घेवरा गांव के खंडहरों से सड़ी गली हालत में शव बरामद कर लिया। शव के पास ही बच्ची का स्कूल बैग, पानी की बोतल और एक गेम मिली। आरोपी ने मासूम की हत्या क्यों की फिलहाल इसका पता नहीं चल गया है। हालांकि, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही दुष्कर्म हुआ या नहीं इसका पता चलेगा। वहीं, पुलिस ने बुधवार को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच संजय गांधी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। बुधवार को अदालत ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर भेजा है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मूलरूप से सिद्धार्थ नगर निवासी मासूम परिवार के साथ राजधानी पार्क में रहती थी। वह सरकारी स्कूल में छठी की छात्रा थी। नौ फरवरी को मासूम स्कूल के लिए निकली थी। इसके बाद नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश करने के बाद उसी दिन मामले की सूचना नांगलोई थाना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। छानबीन के दौरान पुलिस को एक मोबाइल नंबर पर शक हुआ। उसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने पंजाब और मध्यप्रदेश में छापे भी मारे। काफी पड़ताल के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को दिल्ली से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसके नौ तारीख को ही लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को मुंडका औद्योगिक क्षेत्र के पास घेवरा गांव के खंडहर में ठिकाने लगा दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव इतनी बुरी तरह सड़-गल चुका था कि उसकी पहचान भी मुश्किल थी। परिजनों ने पैरों और स्कूल बैग से पहचान की। क्राइम टीम के अलावा एसएफएल की टीम को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन


दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि घटना वाले दिन स्कूल की छुट्टी के बाद मासूम उसे मिली थी। उसने रास्ते में दोस्ती कर ली। बाद में वह उसे रेलवे लाइन की ओर ले गया। वहां से दोनों बातचीत करते हुए मासूम के घर की ओर जाने लगे। आरोपी ने उसका विश्वास जीत लिया, लेकिन बाद में हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या क्यों की, फिलहाल उसके बारे में वह कुछ नहीं बता रहा है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि दुष्कर्म के विरोध पर वारदात को अंजाम देने की आशंका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही तथ्यों का खुलासा करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मिस कॉल से आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस अधिकारी ने बताया कि छानबीन के दौरान पुलिस को मृतका की मां के मोबाइल पर एक मिस कॉल मिली थी। उसके आधार पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन का पता किया तो आरोपी मध्यप्रदेश, पंजाब भागता हुआ दिल्ली आ गया। उसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। घटना वाले दिन मासूम से आरोपी ने दोस्ती कर ली। मासूम ने उससे कहा कि वह आगे भी उससे बातचीत करेगी। वह मां के मोबाइल फोन पर एक मिस कॉल कर दे। आरोपी ने मासूम के बताए नंबर पर मिस कॉल कर दी। इससे ही पुलिस को आरोपी का सुराग मिला और पुलिस उस तक पहुंची।

जबरन अंतिम संस्कार कराने का आरोप
मासूम के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि किशोरी को ढूंढने में पुलिस ने कोई खास प्रयास नहीं किए। यहां तक आरोपी को पुलिस 12 दिन बाद पकड़ पाई। जब आरोपी पकड़ा गया तो बेटी का शव सड़ चुका था। परिवार पुलिस अधिकारियों के पास बार-बार मिन्नतें करने जाता था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद तो पुलिस एकदम हरकत में आई। शव को कब्जे में लेकर जल्दी से पोस्टमार्टम कराया और पुलिस की गाड़ी से शव को श्मशान ले जाकर अंतिम संस्कार करा दिया गया। स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर खासा रोष जाहिर किया है। उनका कहना था कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि पुलिस ने आननफानन में अंतिम संस्कार करा दिया। रोहित पर आरोप है कि इससे पूर्व भी वह मानव तस्करी के मामलों में शामिल रहा है।

----
मामले में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी रोहित उर्फ विनोद को गिरफ्तार किया गया है, उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। -हरेंद्र कुमार सिंह, बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article