{"_id":"620e8ba477c80c4b941897ff","slug":"kidnapping-and-gang-rape-of-minor-mewat-news-noi632834619","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग का अपहरण व गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग का अपहरण व गैंगरेप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुन्हाना। उपमंडल के एक गांव में नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने दो सगे भाइयों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। आरोपियों के साथ उनके पिता को भी आरोपी बनाया गया है। बिछौर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़ित नाबालिग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 फरवरी की शाम को वो अपने घर पर थी। तभी गांव का वसीम उसके घर आया और कहा कि उसकी मां उसे किसी काम से बुला रही हैं। पीड़िता अपने परिजनों को बिना बताए आरोपी के साथ चली गई। घर पर वसीम का भाई आबिद बैठा हुआ था। आरोपियों ने उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिसके बाद वसीम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी आबिद उसे शाम को ही बाइक से मथुरा ले गया जहां उसे एक होटल के कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों ने किसी तरह सुराग लगाकर उसे मथुरा के होटल से आजाद कराया। पीड़िता सहित उसके परिजनों ने गांव आकर वसीम और आबिद के पिता खुस्सी को पूरी घटना बताई। जिसके बाद खुस्सी ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए पुलिस कार्रवाई न करने की चेतावनी दी। जांच अधिकारी एसआई अंजू ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर वसीम, आबिद और खुस्सी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।