{"_id":"604665fc8ebc3e591d012f98","slug":"kidnapped-child-from-kidnappers-within-six-hours-mewat-news-noi5700676194","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे में ही अपहरणकर्ताओं से बच्चे को छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटे में ही अपहरणकर्ताओं से बच्चे को छुड़ाया
विज्ञापन
पुन्हाना। मदरसे में पढ़ने वाले एक सात वर्षीय बच्चे का अपहरण कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार किया है। पुन्हाना पुलिस ने अपहरण के छह घंटे में ही जुरहेड़ा रोड से दोनों बदमाशों को काबू कर बच्चे को सकुशल छुड़ा लिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। वहीं दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
पुन्हाना के डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि शाम करीब 5 बजे जुबेर निवासी लहरवाड़ी ईदगाह वाली गली का सात वर्षीय बेटा फजल मदरसे से पढकर घर आ रहा था। रास्ते से दो अज्ञात बदमाश मोटरसाइकिल पर उसका अपहरण कर ले गए। कुछ समय बाद अपहरणकर्ताओं ने जुबेर को फोन कर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी। वहीं पैसे नहीं देने पर बच्चे को जान से मार देने की भी धमकी दी। जुबेर ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जिसके बाद पुन्हाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने दो अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। छह घंटे में ही आरोपी जहीर निवासी सिंगार हालाबाद पुन्हाना व वसीम निवासी पटपड़वास पुन्हाना को जुरहेड़ा रोड से काबू कर लिया गया। उनके कब्जे से फजल को सकुशल बरामद कर लिया।
फोटो : पुन्हाना पुलिस की हिरासत में दोनों आरोपी
फोटो : पीड़ित मदरसा का बच्