Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   KGBV students will show their sports talent at state and national level

Noida News: केजीबीवी की छात्राएं राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगी खेल प्रतिभा

Sun, 20 Jul 2025 08:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
KGBV students will show their sports talent at state and national level
जिला स्तर पर ट्रायल जल्द, छात्राओं की एक यूनिट होगी शामिल
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (केजीबीवी) की छात्राओं को अब राज्य व राष्ट्रीय स्तर के खेल के लिए तैयार किया जाएगा। पिछड़ी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राएं खेल में निपुण होंगी। इसके लिए जल्द ही जिला स्तर पर ट्रायल होगा। इससे राज्य स्तर की टीम बनेगी।
बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम के तहत शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं होने जा रही हैं। इसके तहत बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों के लिए अलग-अलग कार्यक्रम जारी किए गए हैं। दादरी, दनकौर और जेवर में संचालित केजीबीवी की छात्राओं को एक यूनिट के रूप में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विद्यालय, जिला, मंडल व प्रदेश स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कैलेंडर के अनुसार किया जाएगा। इसमें प्राथमिक व उच्च प्राथमिक के छात्र-छात्राओं और केजीबीवी की बालिकाओं को भी चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाए। बालिकाओं की 14, 16 व 19 आयु वर्ग की विभिन्न खेलों की अलग-अलग टीमें तैयार की जाएंगी। बेसिक, माध्यमिक व केजीबीवी की एक साथ खेल गतिविधियों का आयोजन होगा। जनपद के तीनों केजीबीवी में 250 छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed