{"_id":"68921fad72c936a06a055cb7","slug":"kg-of-coriander-powder-seized-on-suspicion-of-adulteration-noida-news-c-23-1-lko1064-70728-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मिलावट के शक में 50 किलो धनिया पाउडर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मिलावट के शक में 50 किलो धनिया पाउडर जब्त
विज्ञापन
खाद्य विभाग की टीम ने दूसरे दिन खाद्य पदार्थों के नौ नमूनों को भेजा प्रयोगशाला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। खाद्य विभाग की टीम का रक्षाबंधन पर विशेष अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। विभिन्न जगहों पर जांच के बाद टीमों ने खाद्य पदार्थों के 9 नमूने लिए। सभी को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। वहीं, दादरी में एक दुकान पर मिलावट का शक होने पर 50 किलो धनिया पाउडर को जब्त किया गया। जांच की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य सर्वेश मिश्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादुल्लाह, विशाल कुमार गुप्ता व अमर बहादुर सरोज की टीम ने दादरी बस स्टैंड स्थित चौधरी स्वीट्स से घेवर का नमूना लिया। साथ ही, दादरी स्थित रिजवान किराना स्टोर से धनिया पाउडर का एक नमूना लिया। बाकी 50 किलो धनिया पाउडर को प्राथमिक जांच में मिलावटी होने पर जब्त किया गया। दादरी स्थित शाहजी डेयरी से लड्डू का एक नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, रविंद्र नाथ वर्मा व मालती की टीम ने ओमीक्रॉन सेक्टर स्थित न्यू बीकानेर स्वीट्स से खोया का नमूना लिया। जेवर स्थित ओम नमः शिवाय डेयरी से पनीर व खोया का एक-एक नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार पांडेय, ओपी सिंह व विजय बहादुर पटेल की टीम ने सेक्टर-81 सलारपुर, नोएडा स्थित बालाजी स्वीट्स एंड कंफेक्शनरी से गुलाब जामुन का नमूना, सलारपुर खादर, नोएडा स्थित श्री बीकानेर स्वीट्स से मीठी मठरी व सेक्टर-83 नोएडा स्थित बीकानेर स्वीट्स से रसगुल्ले का नमूना लिया।