{"_id":"6778009c597ea2ffd3096378","slug":"kejriwals-actions-spell-disaster-for-bjp-politics-of-abuse-does-not-noida-news-c-340-1-del1011-74564-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: केजरीवाल के काम भाजपा के लिए आपदा, गाली-गलौज की राजनीति नहीं करते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: केजरीवाल के काम भाजपा के लिए आपदा, गाली-गलौज की राजनीति नहीं करते
विज्ञापन
आप संयोजक ने पीएम के भाषण पर किया पलटवार, कहा - भाजपा के पास न सीएम चेहरा, न ही एजेंडा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का जवाब देने के लिए आप की तरफ से संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोर्चा संभाला। काम की राजनीति करने का दावा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आपदा दिल्ली सरकार नहीं, बल्कि केजरीवाल के काम भाजपा के लिए आपदा हैं। दस सालों में दिल्ली सरकार ने 22 हजार क्लासरूम, तीन यूनिवर्सिटी, 11 वोकेशनल कॉलेज और 6 यूनिवर्सिटी कैंपस बना दिए, जबकि प्रधानमंत्री सिर्फ इस बीच तीन कॉलेजों की ही नींव रख पाए।
प्रधानमंत्री के भाषण के करीब तीन घंटे बाद शुक्रवार शाम चार बजे मीडिया से केजरीवाल ने कहा कि पीएम के 43 मिनट के भाषण में से 39 मिनट दिल्ली के लोगों की ओर से प्रचंड बहुमत से चुनी हुई सरकार को सिर्फ गालियां दी हैं। आधा राज्य होने से दिल्ली में लोग दो सरकारें चुनते हैं। कुछ पर दिल्ली सरकार और कुछ पर केंद्र सरकार काम करती है। दिल्ली में आप की सरकार ने दस सालों में जो काम किए, उसे बताने में दो-तीन घंटे भी कम पड़ेंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सीवर और सड़क को लेकर इतने काम किए कि घंटों तक गिनाया जा सकता है, जबकि दस साल से केंद्र में शासन कर रहे पीएम ने एक भी ऐसा काम नहीं किया, जिसे 43 मिनट में गिना जाते।
केजरीवाल के मुताबिक, 2020 में भाजपा ने संकल्प पत्र 2022 तक सभी को पक्के मकान देने का वादा किया था, लेकिन पांच साल में 1700 मकान ही दे पाए। इससे पहले कालकाजी में 3 हजार मकानों की चाबियां दी थीं। मोटे तौर पर पांच साल में इन्होंने 4700 मकान बनाए हैं। दिल्ली में चार लाख झुग्गियां हैं, 15 लाख लोगों को मकान चाहिए। ऐसे में सभी को आवास दिलाने में भाजपा को 200 साल लग जाएंगे। हम गाली-गलौज की राजनीति नहीं करते। फिर भी, अपने लिए 2700 करोड़ रुपये का घर बनाने वाले, 8400 करोड़ रुपये के हवाई जहाज में घूमने वाले और 10 लाख का सूट पहनने वाले व्यक्ति के मुंह से शीश महल की बातें अच्छी नहीं लगतीं। व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप में नहीं जाना चाहता।
विज्ञापन
-- --
10 साल में तीन कालेजों का किया शिलान्यास
केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री 10 साल बाद आकर तीन कॉलेजों का शिलान्यास करके गए। अभी कॉलेज शुरू नहीं हुए हैं, जबकि आप की दिल्ली सरकार ने इस बीच 22 हजार क्लासरूम, तीन नई यूनिवर्सिटी, 11 नए वोकेशनल कॉलेज और 6 यूनिवर्सिटी कैंपस बना दिए। केजरीवाल ने इतना काम किया, उसके सामने लंबी लकीर खींच देते, केजरीवाल छोटा बन जाता। लोग वाह-वाह करते। दिल्ली में पांच साल में दिल्ली के अंदर 530 मोहल्ला क्लीनिक बनाए, आप 5 हजार मोहल्ला क्लीनिक बना देते। पिछले कुछ सालों में पांच नए अस्पताल बनाए, आप दिल्ली के अंदर 50 नए अस्पताल बनाते।
भाजपा ने किया पूर्वांचली समाज के साथ धोखा
पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा ने सबसे बड़ा धोखा पूर्वांचली समाज के साथ किया है। दिल्ली आकर ये लोग कच्ची कॉलोनियों में किराये पर रहते हैं या सस्ती जगह खरीद लेते हैं। यहां 2014 से पहले कोई काम नहीं होता था। दस साल में आप की सरकार ने लोगों को इज्जत और सम्मान की जिंदगी दी। सड़कें, गलियां व नालियां बनवाईं। स्ट्रीट लाइट लगवाईं। सीवेज सिस्टम दिया। वहीं, 2019 में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने वादा किया था कि कच्ची कॉलोनियों के 40 लाख लोगों को मालिकाना हक देंगे। उनकी रजिस्ट्री होगी, लेकिन पांच साल में 25 हजार लोगों की ही रजिस्ट्री हुई है।
कानून व्यवस्था खराब, सरेराह चल रहीं गोलियां
केजरीवाल ने कहा कि आपदा दिल्ली में नहीं आई है, भाजपा में आई है। भाजपा में तीन तरह की आपदा आई हुईं हैं। पहली, भाजपा के पास सीएम चेहरा नहीं है। दूसरी, भाजपा के पास नेरेटिव नहीं है, उन्हें पता ही नहीं है कि चुनाव किस मुद्दे पर लड़ना है। तीसरी, भाजपा के पास इस चुनाव के लिए कोई भी एजेंडा नहीं है। दिल्ली में कानून-व्यवस्था की आपदा आई हुई है। खुलेआम गैंगस्टर गोलियां चला रहे हैं, लेकिन गृहमंत्री अमित शाह को सुनाई नहीं दे रहीं हैं। व्यापारी गैंगस्टर से सुरक्षा मांग रहे हैं, लेकिन इनके कानों तक आवाज नहीं पहुंच रही है।
केंद्र की योजना से फायदा होता है, तो लागू कर देंगे
केजरीवाल के मुताबिक, हमारा केवल एक ही मकसद होता है कि दिल्ली के लोगों का कैसे फायदा होगा। अगर दिल्ली के आम आदमी का फायदा केंद्र सरकार की योजना से होता है, तो हम योजना लागू कर देंगे। अगर राज्य विशेष की कोई अच्छी योजना लागू कर दी तो हम उसे दिल्ली में लागू कर लेंगे। आयुष्मान भारत योजना कहती है कि जिसके पास स्कूटर, कार, पक्का मकान, टीवी, फ्रिज है उसे इलाज और अस्पताल की सेवाएं नहीं मिलेंगी। आप बता दो इसके अलावा बचा कौन? फिर तो दिल्ली में कोई बचा ही नहीं, जबकि हमारी योजना कहती है कि अगर किसी के पास मर्सिडीज भी है और उसे इलाज की जरूरत है, तो हम उसका भी इलाज फ्री में कराएंगे। ऐसे में हमारी योजना अच्छी हुई या उनकी?
एक शख्स ने इलाज की कही बात
प्रेसवार्ता में जब केजरीवाल आयुष्मान योजना पर बात कर रहे थे तो एक शख्स अचानक से सामने आ गया और इलाज न मिलने की बात करते हुए इलाज करवाने की मांग करने लगा। इस पर केजरीवाल ने अपने स्टाफ से नाम-पता लेने को कहा और भरोसा दिलाया कि वे इलाज कराएंगे।