फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kejriwal provided time to file reply

Noida News: केजरीवाल को जवाब दाखिल करने के लिए समय प्रदान

Fri, 19 Apr 2024 08:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 08:35 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal provided time to file reply
आबकारी मामले में समन पर पेश न होने का मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर पेश न होने के मामले में अदालत ने केजरीवाल को जवाब दाखिल करने के लिए समय प्रदान किया है। केजरीवाल ने अर्जी दाखिल कर कहा था कि उन्हें शिकायत के साथ संबंधित दस्तावेज नहीं मिले हैं। इस पर ईडी ने जवाब दाखिल कर दिया था। इसी जवाब का उत्तर देने के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट के अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा ने केजरीवाल को समय प्रदान कर दिया और सुनवाई 4 मई के लिए स्थगित कर दी।

केजरीवाल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश गुप्ता ने अदालत से कहा कि वे निर्देश नहीं ले सकते, क्योंकि केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। मजिस्ट्रेट ने वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश गुप्ता और एएसजी एसवी राजू की दलीलें सुनने के बाद जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया और सुनवाई 4 मई के लिए स्थगित कर दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल पर देशभर में 30 मुकदमे चल रहे हैं, लेकिन ईडी के हस्तक्षेप के कारण हम कानूनी सलाह नहीं ले पा रहे हैं। ईडी के पास केजरीवाल के आवेदनों का विरोध करने के अलावा कोई अन्य काम नहीं है। एएसजी एसवी राजू वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए और कहा कि जेल मैनुअल के अनुसार दो कानूनी साक्षात्कार की अनुमति है। आप और समय मांग सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed