फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kejriwal met Election Commission, complained about BJP

Noida News: चुनाव आयोग से मिले केजरीवाल, भाजपा की शिकायत की

Tue, 04 Feb 2025 09:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal met Election Commission, complained about BJP
नई दिल्ली। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री आतिशी और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा चुनाव आयोग पहुंचे। आयोग में उन्होंने भाजपा की शिकायत की। साथ ही, आरोप लगाया कि पुलिस निष्पक्ष चुनाव करवाने में असफल रही है। भाजपा पुलिस की मदद से चुनाव को प्रभावित कर रही है। मीडिया से केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग ने हमें भरोसा दिया है कि किसी भी तरह से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव कराना सुनिश्चित करेगा। चुनाव आयोग साइलेंट पीरियड में किसी से मिलता नहीं है, लेकिन उन्होंने मुलाकात की। चुनाव आयोग को ऐसे कई सारे मामले बताए गए जिससे जगह-जगह हिंसा हो रही है। आयोग को यह भी बताया गया कि बहुत बड़े स्तर पर मतदाताओं को मतदान के अधिकार का उपयोग करने से रोका जा सकता है। यह आशंका है कि बड़े स्तर पर लोगों को पैसे देकर या डराकर उंगली पर काली स्याही लगा दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed