फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   KC Multi-Sports Arena Basketball Championship Today

Noida News: केसी मल्टी स्पोर्ट्स एरेना बास्केटबॉल चैंपियनशिप आज

Fri, 17 Jul 2026 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
KC Multi-Sports Arena Basketball Championship Today
- अंडर-12 और अंडर-14 वर्ग में 20 टीमें दिखाएंगी दम
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर की उभरती बास्केटबॉल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से शनिवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित किड्स बास्केटबॉल अकादमी में केसी मल्टी स्पोर्ट्स एरेना बास्केटबॉल चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न अकादमियों और क्लबों की करीब 20 टीमें हिस्सा लेंगी। चैंपियनशिप में बालक और बालिका वर्ग के अंडर-12 और अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। सभी मुकाबले नॉकआउट प्रारूप में खेले जाएंगे। इसमें खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस, टीमवर्क और खेल भावना की परीक्षा होगी। आयोजक अंकित शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसका उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को भविष्य की बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में मदद करते हैं। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी तथा उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पदक व पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed