फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kashyap-Nishad community is not anyone's vote bank, it is moving ahead on its own with political power: Dr. Sanjay Nishad

कश्यप-निषाद समाज किसी का वोट बैंक नहीं, राजनीतिक ताकत से खुद बढ़ रहा आगे : डॉ. संजय निषाद

Sun, 05 Apr 2026 10:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
Kashyap-Nishad community is not anyone's vote bank, it is moving ahead on its own with political power: Dr. Sanjay Nishad
- मंत्री बोले कश्यप-निषाद-गुर्जर ने दिखा दिया, जब वह एक होते हैं तो ताकत बन जाते हैं
विज्ञापन

- सिटी सेंटर से नोेएडा स्टेडियम तक रैली, की जनसभा

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कश्यप-निषाद समाज किसी का वोट बैंक नहीं है। वह अपनी राजनीतिक ताकत से खुद आगे बढ़ रहा है। निषाद-कश्यप-बिंद-गुर्जर समाज को अपनी पार्टी में खींचने का ट्रेंड बन गया है। यह बात यूपी कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने अपनी जनसभा के दौरान कही।

शहर के शशि चौक स्थित सरकारी गेस्ट हाउस से उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने जनसमूह के साथ रैली निकाली। रैली शशि चौक से होते हुए सिटी सेंटर से घूमकर सीधा नोएडा स्टेडियम पहुंची। जहां आयोजित जनसभा में पहुंचे लोगों का आभार जताते हुए मंत्री ने कि यह आयोजन उन लोगों को जवाब है जो निषाद पार्टी को सीमित मानते थे। उन्होंने कहा कि कश्यप-निषाद समाज अपनी राजनीतिक ताकत के साथ आगे बढ़ने वाला समाज है। साथ ही गुर्जर समाज के साथ आने की बात कही।
विज्ञापन

डॉ. निषाद ने कहा कि इससे पहले मत्स्य विभाग की पहचान तक नहीं थी, लेकिन अब उत्तर प्रदेश इनलैंड फिशरीज में देश में शीर्ष स्थान पर है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना सहित कई योजनाओं के जरिए एक लाख से अधिक लोगों को लाभ दिया गया है। उन्होंने लोगों से नौकरी के बजाय स्वरोजगार अपनाने और मत्स्य पालन से जुड़ने की अपील की। आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मझवार और तुरैहा समाज के आरक्षण की लड़ाई जारी रहेगी। इस दिशा में केंद्र सरकार से समाधान की उम्मीद है। इसके अलावा मेरठ के चर्चित सोनू कश्यप हत्याकांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने से रोका गया। बावजूद इसके वह समाज के हर दुख-दर्द में साथ खड़े रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस मौके पर वीरेंद्र डाढा, प्रवीण निषाद, अमित निषाद, महिपाल कश्यप, पूरन कश्यप, जनकनंदनी निषाद, स्मृति गुर्जर, मालती निषाद समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुर्जर समाज को भी साधा
एनडीए गठबंधन के सहयोगी दल निषाद पार्टी ने रैली और जनसभा के जरिये गुर्जर समाज को भी साधने का प्रयास किया है। उन्होंने दादरी स्थित सम्राट मिहिर भोज कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने, स्वतंत्रता सेनानियों विजय सिंह पथिक और धन सिंह कोतवाल को भारत रत्न देने तथा मेरठ का नाम बदलने जैसी मांगों को सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।


मंच से सपा से पूछे पांच सवाल
कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव से सीधे पांच सवाल पूछते हुए कहा कि निषाद समाज की याद उन्हें अब क्यों आई। उनकी सरकार में इस समाज के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए। अगर फूलन देवी को सम्मान देना था तो अपनी सरकार के दौरान उनकी कोई प्रतिमा या पार्क स्थापित क्यों नहीं नहीं किया, अगर फूलन देवी के प्रति थोड़ा भी सम्मान होता तो आपकी पार्टी के 37 सांसद आज संसद में सीबीआई जांच की मांग करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed