{"_id":"64ce7f6351f1e2c75a0d4da8","slug":"kapil-mishra-became-state-bjp-vice-president-noida-news-c-1-1-noi1086-792759-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी केंद्रों के ध्यानार्थ::: कपिल मिश्रा बने प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ::: कपिल मिश्रा बने प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष
विज्ञापन
- हिंदुत्व विचारधारा पर उग्र भाषणों के लिए रहे हैं चर्चित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हिंदुत्व विचारधारा पर अपने उग्र भाषणों के लिए चर्चित भाजपा नेता कपिल मिश्रा को प्रदेश की टीम में शामिल कर लिया गया है। प्रदेश भाजपा की टीम घोषित होने के दो दिनों के बाद उन्हें उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। दिल्ली भाजपा में शामिल होने के बाद शुरुआत में उन्हें जिम्मेदारी नहीं मिले थी।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की टीम में शुरूआत में पार्टी द्वारा घोषित किए गए नए पदाधिकारियों की सूची में कपिल का नाम नहीं था, हालांकि कुछ पद खाली रखे गए थे ताकि विरोध या अन्य स्थिति में नए नाम शामिल किए जा सकें। दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री रहे कपिल मिश्रा 2019 में आम आदमी पार्टी की महिला विंग की प्रमुख ऋचा पांडे के साथ पार्टी से अलग हुए थे और भाजपा में शामिल हुए थे। मॉडल टाउन से कपिल मिश्रा को विधानसभा का टिकट भी भाजपा ने दिया था। इस तरह पार्टी मिश्रा पर लगातार भरोसा जताती रही है।
सांसद मनोज तिवारी, सुषमा स्वराज की पुत्री व प्रदेश भाजपा मंत्री बांसुरी स्वराज समेत कई नेताओं ने कपिल मिश्रा को उपाध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई दी है। कपिल मिश्रा ने कहा कि एक छोटे से कार्यकर्ता को इस प्रकार स्नेह पूर्ण अपनाना केवल भाजपा में ही संभव है। उन्होंने प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।