{"_id":"5f1729cb8ebc3e636b75c9be","slug":"kanika-secures-1st-position-mewat-news-noi5248181133","type":"story","status":"publish","title_hn":"494 अंकों के साथ कनिका रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
494 अंकों के साथ कनिका रही प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार शाम 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया। 78.72 प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ नूंह जिले का प्रदेश में 16 वां स्थान रहा। 12वीं कक्षा में जिले के कुल 4216 छात्र-छात्राओं में से 3319 पास हुए। जबकि 675 को कंपार्टमेंट है। वहीं 222 बच्चे फेल हुए हैं। पिछले वर्ष जिले का परीक्षा परिणाम शानदार रहा था। इस दौरान जिला प्रदेश में 13 वां स्थान पर रहा था।
जिले में पहला स्थान नूंह के हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कनिका गुप्ता ने प्राप्त किया है। कनिका गुप्ता ने कॉमर्स संकाय में कुल 500 अंकों में से 494 अंक प्राप्त किए हैं। कॉमर्स संकाय में नूंह के हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र मौसिम और पुन्हाना के कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा दीपाली ने 487-487 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
वहीं 484 अंकों के साथ इंडरी खंड के ग्रीन फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा मनीषा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जिले में टॉप 10 में पांच बच्चे सरकारी स्कूलों के व पांच बच्चे निजी स्कूलों के हैं। एक ओर जहां सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम 78.72 प्रतिशत रहा तो वहीं निजी स्कूलों का परीक्षा परिणाम 70 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश में 90.01 अंकों के साथ पंचकूला जिला पहले और नूंह जिला 16वां स्थान पर है। जिला शिक्षा अधिकारी अनूप सिंह जाखड़ ने कहा कि परीक्षा परिणाम शानदार रहे है। भविष्य में वे प्रदेश में शिक्षा के स्तर को और सुधारने का प्रयास करेंगे। इस ओर लगातार काम किया जा रहा है। इस बात का पता अंक तालिका से चल रहा है। इस बार लॉकडाउन की वजह से बारहवीं कक्षा के सिर्फ तीन विषयों के ही एग्जाम हो पाए थे इसी के आधार पर परीक्षा परिणाम बोर्ड द्वारा घोषित किए गए हैं। आगे वे स्थिति को सुधारने का प्रयास करेंगे।