फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kanduwa disease: Spray medicine on the advice of an expert

कंडुवा रोग : विशेषज्ञ की सलाह पर करें दवा का छिड़काव

Fri, 24 Oct 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Kanduwa disease: Spray medicine on the advice of an expert
मौसम में परिवर्तन के बीच धान की फसल में कंडुवा रोग (फसल में पीलेपन की समस्या) लगने की आशंका बढ़ गई है। फसलों में यह समस्या धान के पकने के बाद होती है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों से फसलों के विशेष देखभाल की अपील की है। मौसम विभाग ने भी कंडुवा रोग से बचाव के लिए बृहस्पतिवार को एडवाइजरी जारी किया। जिले में 52 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती हुई है। इस समय विभिन्न क्षेत्रों में धान की फसल में कंडुवा रोग, फाल्स स्मट का प्रभाव देखा जा रहा है। इस रोग के लगते ही धान की बालियों के दानों की जगह पीले या हरे रंग के गोल गेंद बना लेते हैं। यह बाद में काले हो जाते हैं। जिससे फसल की पैदावार पर 50 फीसदी तक प्रभावित होती है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां औराई के अध्यक्ष व वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. विश्वेंदु द्विवेदी ने बताया यदि बीज शोधन नहीं हुआ है, तो खड़ी फसल में फफूंदनाशी का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो पूरी की पूरी फसल नष्ट हो जाती है। मौसम में परिवर्तन, नाइट्रोजन की अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने, बीज उपचार न करने, उचित उर्वरक प्रबंधन न करने के कारण होता है। फसल में 50 फीसदी बालियां निकल चुकी होती है, तब एक फफूंदनाशी का छिड़काव जरूरी होता है। विशेषज्ञ की सलाह पर दवा का छिड़काव करना चाहिए। कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि किसानों को फसल पर कॉपर ऑक्सीक्लोराइड दो ग्राम प्रति लीटर पानी में या टैबुकोनाजोल, प्रोपीकोनाजोल एक ग्राम प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करना चाहिए। दोबारा सात से 10 दिन बाद पुनः दवा का छिड़काव करना चाहिए। जैविक नियंत्रण के लिए नीम के पत्तों को पानी में उबालकर घोल बनाकर फंफूद फैलने वाले क्षेत्र में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। बारिश भी इस रोग को फैलाने में काफी मदद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed