{"_id":"5fa061e48ebc3e1a231f0c6e","slug":"kamal-murder-case-you-tuber-and-his-friends-arrested-noida-news-noi5462012175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के प्रेमी ने दोस्तों संग की थी कमल की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के प्रेमी ने दोस्तों संग की थी कमल की हत्या
विज्ञापन
कमल शर्मा की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी ।
नोएडा। एलिवेटेड रोड पर कमल शर्मा की गोली मारकर की गई हत्या का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। मामले में कमल की बहन के प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कमल की बहन और मुख्य आरोपी निजामुल एक दूसरे से प्यार करते थे। कमल इसका विरोध करता था। इसी वजह से निजामुल ने दो दोस्तों सेक्टर-20 निवासी अमित गुप्ता और उस्मानपुर दिल्ली निवासी सुमित शर्मा के साथ मिलकर एलिवेटेड रोड पर कमल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सेक्टर-53 निवासी निजामुल यू-ट्यूबर है और उसके 7 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। जबकि सुमित कमल का दूर का रिश्तेदार है।
अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था लव कुमार के मुताबिक कमल शर्मा सेक्टर-63 की कंपनी में एचआर विभाग में कार्यरत था। निजामुल व उसके दोनों साथियों ने 27 अक्टूबर को सेक्टर-63 से कमल के घर तक पीछा कर रेकी की थी। 28 अक्टूबर को अमित और निजामुल ने बाइक से कमल का सेक्टर-63 से पीछा किया। अमित बाइक चला रहा था और निजामुल पीछे बैठा हुआ था। एलिवेटेड रोड पर इस्कॉन मंदिर के सामने नीचे उतरने वाले रास्ते के पास निजामुल ने कमल को गोली मार दी और वहां से भाग गए। इसके बाद वहां से गुजर रहे सेक्टर-25 निवासी देवेश यादव ने राहगीरों की मदद से घायल कमल शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद अगले दिन परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद पुलिस की टीम ने इस मामले का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
2014 से थी जान पहचान
पुलिस के मुताबिक निजामुल और कमल शर्मा की बहन का परिचय एक कॉमन दोस्त के माध्यम से 2014 में हुआ था। तभी से यह दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे और वर्ष 2017 से दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे। परिजनों के विरोध के बावजूद दोनों आपस में बातचीत करते रहे।
विज्ञापन
बाइक स्टंट का वीडियो करता है अपलोड, 80 हजार प्रति माह है कमाई
मुख्य आरोपी निजामुल खान यू-ट्यूब पर बाइक से स्टंट का वीडियो अपलोड करता था। वह अपने नाम निजामुल खान के नाम से यू-ट्यूब चैनल चलाता है। उसके कुछ वीडियो को 45 लाख लोग देख चुके हैं। चैनल पर अपलोड किए गए सभी वीडियो को एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी निजामुल यू-ट्यूब से प्रति महीने 80 हजार रुपये तक की कमाई करता था।
प्रेमिका से बात बंद होने पर रची हत्या की साजिश
पुलिस के मुताबिक घटना से 10 दिन पहले कमल अपनी बहन से किसी मामले को लेकर नाराज हो गया था और उसका मोबाइल तोड़ दिया था। इसके बाद निजामुल की लड़की से बात नहीं हो पा रही थी तो निजामुल ने लड़की के दूर की बुआ के माध्यम से बातचीत करने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं रहा। इसके बाद उसने कमल को रास्ते से हटाने की साजिश रची और एलिवेटेड रोड पर उसकी हत्या कर दी।
वारदात के बाद निजामुल और सुमित भाग गए थे मुरादाबाद
एलिवेटेड रोड पर इस वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी निजामुल और सुमित शर्मा मुरादाबाद चले गए थे। वहीं, अमित गुप्ता को निजामुल ने सेक्टर-20 स्थित उसके घर के पास छोड़ दिया था। पुलिस की टीम ने जब सीसीटीवी फुटेज से लेकर अन्य तरह के पहलुओं पर जांच शुरू की तो धीरे-धीरे कड़ियां जुटती गईं और पुलिस तीनों आरोपियों तक पहुंच गई।
कमल को अस्पताल पहुंचाने वाले को सम्मानित करेगी पुलिस
गोली लगने के बाद एलिवेटेड रोड पर कमल घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। उसी वक्त सेक्टर-25 में रहने वाले देवेश यादव वहां से जा रहे थे। कमल को घायल अवस्था में देखकर वह वहां रुके और अन्य राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। अपर पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था लव कुमार ने बताया कि देवेश को सम्मानित किया जाएगा ताकि अन्य लोग भी घायलों की मदद करें।