फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kabir wins golf tournament in Dubai

Noida News: कबीर ने दुबई में जीता गोल्फ टूर्नामेंट

Thu, 18 Dec 2025 08:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
Kabir wins golf tournament in Dubai
- विश्वभर से आए 80 गोल्फरों में सबसे प्रभावशाली रहा प्रदर्शन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के कबीर गोयल ने दुबई में आयोजित यूएस किड्स गोल्फ टूर्नामेंट जीत लिया है। प्रतियोगिता में विश्वभर से आए 80 से अधिक गोल्फ खिलाड़ियों के बीच कबीर का प्रदर्शन सबसे प्रभावशाली रहा।


कोच धर्मेंद्र सिंह और राहुल बजाज ने बताया कि टूर्नामेंट के पहले दिन कबीर ने थ्री अंडर पार खेलते हुए 69 अंक हासिल किए, जिसने उन्हें मजबूत बढ़त दिला दी। दूसरे दिन भी उन्होंने शानदार खेल जारी रखा और 71 अंक बनाए। तीसरे दिन कबीर ने संतुलित खेल दिखाते हुए 73 अंक जुटाए। तीनों राउंड में स्थिर प्रदर्शन के दम पर उन्होंने कुल स्कोर में बढ़त बनाए रखी और अंततः विजेता बने।
विज्ञापन



डीपीएस का छात्र है कबीर, गोल्फ कोर्स में करता है अभ्यास
सेक्टर-27 निवासी कबीर गोयल डीपीएस स्कूल के छात्र हैं। कम उम्र में ही उसने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली है। कबीर ने पिछले साल भी इसी यूएस किड्स गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब जीता था। वह नोएडा गोल्फ कोर्स में अपना अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed