फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kabaddi players of the district will participate in the state level competition

Noida News: प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में उतरेंगी जिले की कबड्डी खिलाड़ी

Tue, 11 Nov 2025 06:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 06:16 PM IST
विज्ञापन
Kabaddi players of the district will participate in the state level competition
- 12 से 14 नवंबर तक मैनपुरी में होगी प्रदेशस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन

नितेश कुमार
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की पांच कबड्डी खिलाड़ियों का चयन मंडलीय टीम में हुआ है। पांचों मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में खेलेंगी। जिले की ही तीन खिलाड़ियों को आरक्षित रखा गया है। मंगलवार को मंडल कबड्डी टीम मैनपुरी के लिए रवाना हो गई है।
प्रदेशस्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता 12 से 14 नवंबर तक मैनपुरी में होगा। प्रतियोगिता के लिए सोमवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल हुआ। इस दौरान छह जिलों से आईं महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और मंडल की टीम में शामिल होने के लिए बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इनका हुआ चयन
इसमें गौतमबुद्ध नगर की हरजिंद कौर, प्रति कश्यप वंशिका, स्वेता चंचल शर्मा ने मंडलीय की 14 सदस्यीय टीम में अपना स्थान पक्का कराया। तीन अन्य खिलाड़ी कुमारी संतोष, आरुषि सक्सेना, कनिका ठाकुर का चयन आरक्षित के लिए हुआ है। टीम में छह खिलाड़ी मेरठ व दो खिलाड़ी गाजियाबाद से है। ट्रायल के दौरान रेडर ने रेड और डिफेंडर ने रक्षात्मक खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रायल में 50 खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा
मंडलीय ट्रायल प्रक्रिया में 50 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जिले की पांच खिलाड़ी मंडलीय टीम के साथ मंगलवार को मैनपुरी के लिए रवाना हो गईं। प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगी।
--------------

मंडल टीम में चयनित होना गर्व की बात है। पूरी मेहनत के साथ मैदान में उतरेंगे। -हरजिंद कौर
अब लक्ष्य है कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर तालमेल के साथ खेल दिखाया जाए। -वंशिका
यह मौका बड़ा अनुभव रहेगा। सपना है कि इस बार मेरठ मंडल की टीम विजेता बने। -प्रति कश्यप
कोच व माता पिता के सहयोग से मैं आज राज्य स्तर पर पहुंची हूं। अब परिणाम देने की बारी है। -चंचल शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed