फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jwalamukhi temple complex illuminated with the light of 1100 lamps

Noida News: 1100 दीपकों की रोशनी से जगमगाया ज्वालामुखी मंदिर परिसर

Wed, 22 Oct 2025 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Jwalamukhi temple complex illuminated with the light of 1100 lamps
ज्वालामुखी मंदिर में दीप प्रज्वालित करते श्रद्धालु 
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में इस बार दिवाली पर्व को लेकर भव्य तैयारियां की गईं। पूरा मंदिर परिसर रंग-बिरंगी लाइटों और पुष्प सज्जा से आलोकित किया गया। दिवाली की पावन रात्रि को 1100 दीपकों की दिव्य ज्योति से पूरा मंदिर परिसर स्वर्णिम आभा में चमक उठा। मंदिर न्यास एवं प्रशासन की ओर से सोमवार शाम छह बजे से महालक्ष्मी पूजन का शुभारंभ किया गया जो रात्रि आठ बजे तक चला। इस अवसर पर माता लक्ष्मी के साथ भगवान गणपति, देवी सरस्वती एवं कुबेर देव का भी विधिविधान से पूजन किया गया।
विज्ञापन

ज्वालामुखी मंदिर के पुजारी एवं न्यास सदस्य अविनेंद्र शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी मंदिर में विशेष महालक्ष्मी पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेष भोग प्रसाद, मंत्रोच्चारण, आरती और स्वर्ण व रजत आभूषणों की पूजा की गई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन एवं मंदिर न्यास की ओर से विशेष प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

दीपों की झिलमिलाहट और भक्ति की मधुर ध्वनियों के बीच पूरा ज्वालामुखी धाम एक दिव्य लोक जैसा प्रस्तुत हुआ। पुजारी वर्ग ने प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां ज्वाला रूपी महालक्ष्मी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed