फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   jp flat buyers protest at jantar mantar

जेपी के खरीदारों ने जंतर मंतर पर किया प्रदर्शन

Mon, 24 Jun 2019 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
jp flat buyers protest at jantar mantar
पीएम मोदी चाहें तो मिल सकती है मदद: खरीदार
विज्ञापन

नोएडा। जेपी इंफ्राटेक के खरीदारों ने रविवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि वह आईडीबीआई को एनबीसीसी के पक्ष में वोट देने का निर्देश दे ताकि प्रोजेक्ट निलामी से बच सके। रविवार को सैकड़ों खरीदार जंतर मंतर पर जुटे। उन्होंने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर जेपी ग्रुप के मनोज गौड़ के खिलाफ नारे लगाए। खरीदारों का कहना है कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहें तो उनकी मदद हो सकती है। खरीदारों का कहना है कि वह समस्या का समाधान कराने के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मिलना चाहते हैं। लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण को भी एक ज्ञापन देने की योजना बनाई गई। उनका कहना है कि अगर आईडीबीआई एनबीसीसी के पक्ष में आ जाता है तो इससे खरीदारों के हित में काम होगा। आईडीबीआई को एनबीसीसी के पक्ष में वोट देना होगा। इसके अलावा खरीदारों के वोटिंग को सब क्लास का दर्जा दिलाने की भी मांग की। ताकि वोटिंग के दौरान अगर सभी खरीदार उपलब्ध न हो पाएं तो भी उनका काम खराब न हो और वोट न देने वाले खरीदारों को अनुपस्थित का दर्जा न मिले। एनसीएलटी में दो जुलाई को सुनवाई के बाद कुछ अन्य बिंदुओं पर बात निकलकर सामने आएगी। प्रदर्शन से एक दिन पहले खरीदारों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को संदेश भेजकर जंतर मंतर पर इकट्ठा होने की अपील की थी। दरअसल, जेपी के 32 हजार खरीदारों के फ्लैट की रजिस्ट्री होनी है। करीब 12 हजार फ्लैट का काम पूरा हो चुका है। कुछ फ्लैट में खरीदार रह रहे हैं। लेकिन कइयों की अभी रजिस्ट्री नहीं हुई है। इसके अलावा 20 हजार खरीदारों को अब तक पजेशन नहीं मिला है। एनसीएलटी में मामला जाने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed