फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Job offer of Rs 7.5 lakh to four graduate students of Zakir Hussain College

Noida News: जाकिर हुसैन कॉलेज में स्नातक के चार छात्रों को 7.5 लाख का जॉब ऑफर

Wed, 06 Mar 2024 06:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 06:31 PM IST
विज्ञापन
Job offer of Rs 7.5 lakh to four graduate students of Zakir Hussain College
-कॉलेज प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित जॉब व इंटर्नशिप फेयर में 250 छात्रों को नौकरी की पेशकश
विज्ञापन


-पहले, दूसरे व तीसरे वर्ष के 300 छात्रों को इंटर्नशिप के ऑफर हुए

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन कॉलेज में जॉब व इंटर्नशिप फेयर में स्नातक के चार छात्रों को अधिकतम सैलेरी पैकेज के रूप में 7.5 लाख रुपये के जॉब ऑफर की पेशकश की गई है। यह ऑफर बीते साल के प्लेसमेंट से करीब 25 फीसदी ज्यादा है। वहीं न्यूनतम सैलेरी पैकेज के रूप में 3.5 लाख रुपये की पेशकश हुई है। कॉलेज में पांच व छ: मार्च को जॉब व इंटर्नशिप फेयर आयोजित किया गया। इसमें 300 छात्रों को इंटर्नशिप के ऑफर व 250 छात्रों को जॉब ऑफर किए गए। कॉलेज के अनुसार बीते साल के मुकाबले में यह इस फेयर में बेहतर रेस्पांस मिला है।
कॉलेज के प्लेसमेंट प्रमुख डॉ धीरज कुमार सिंह के अनुसार दो दिन के इस जॉब व इंटर्नशिप फेयर में करीब 45 कंपनियां कॉलेज परिसर में पहुंची। इनमें टाटा एआई, टेक महिन्द्रा, जियो टेक जैसी कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों ने विभिन्न चरणों के आधार पर 250 छात्रों को जॉब की पेशकश की है। अधिकतम सैलेरी पैकेज 7.5 लाख रहा है। जो कि चार छात्रों को मिला है इनमें एक मैथमेटिक्स व तीन कॉमर्स प्रोग्राम के छात्र हैं। केवल तीसरे वर्ष के स्नातक छात्रों को ही नौकरी की पेशकश हुई है। इसमें कॉलेज के छात्रों के साथ-साथ बाकी कॉलेजों के छात्रों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन


डॉ सिंह ने बताया कि यह जॉब व इंटर्नशिप फेयर इसलिए अच्छा रहा है कि क्योंकि एक तो इस बार ज्यादा कंपनियां कैंपस पहुंची हैं। पिछले साल करीब 36 कंपनियां आई थी जबकि इस बार कंपनियों की संख्या 45 रही है। वहीं बीते साल की तुलना में सैलेरी पैकेज में भी 25 फीसदी का इजाफा हुआ है। इस फेयर में छात्रों का उत्साह बढ़ाने के लिए सेंट्रल दिल्ली के डीसीपी एम हर्षवर्धन व वित्त मंत्रालय में संयुक्त निदेशक दीपिका श्रीवास्तव समेत कॉलेज प्रिंसिपल नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed