फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   jila olimpic game

Noida News: जिला ओलंपिक खेल की तैयारी के लिए पदाधिकारियों ने की बैठक

Fri, 05 Sep 2025 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
jila olimpic game
फोटो --
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में आयोजित होने वाले जिला ओलंपिक खेल 2025 की रूपरेखा तैयार करने के लिए बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा के एकाना एन्क्लेव एक्षर में सभी खेल संघ के पदाधिकारियों की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।

वरिष्ठ संयुक्त सचिव जफर खान ने बताया कि जिले में 20 से अधिक खेल स्पर्धाओं में प्रतियोगिता कराने की तैयार चल रही है। प्रतियोगिताओं का आयोजन जिले के स्टेडियम व स्कूल मैदान में कराया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए राज्यसभा सांसद व जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नागर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। संघ के महासचिव प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष श्यामेंद्र नागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनजीत सिंह, संयुक्त सचिव राजीव श्रीवास्तव, जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव प्रवेश कुमार, जिला कराटे एसोसिएशन के सचिव कमल थापा, जिला हैंडबॉल संघ के सचिव पप्पल गोस्वामी, चंद्रमणि शर्मा, अनुज चौधरी ने तैयारियों को लेकर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed