फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jhajjar will run to give the message of national unity

Noida News: राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए दौड़ेगा झज्जर

Wed, 22 Oct 2025 12:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 22 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar will run to give the message of national unity
21jjrp02- वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल डीसी व अन्य अ​धिकारी। स्रोत-प्रचार विभाग
झज्जर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्तूबर को रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। आमजन की सक्रिय भागीदारी के साथ यह दौड़ देश की एकता व अखंडता को समर्पित होगी, जिसमें हर वर्ग की उल्लेखनीय भागीदारी रहेगी।
विज्ञापन

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता तथा हरियाणा सरकार में मुख्यमंत्री के स्पेशल ऑफिसर आईपीएस पंकज नैन के साथ रन फॉर यूनिटी के आयोजन को लेकर हुई वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के बाद संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि रन फॉर यूनिटी के माध्यम से झज्जर वासी एक साथ देश की एकता व अखंडता का संकल्प लेते हुए दौड़ेंगे। दौड़ महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम से प्रारंभ होगी। इसके बाद सिविल लाइन रोड और पुराना बर्फखाना रोड होते हुए वापस स्टेडियम में संपन्न होगी व हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर लोग पूरे उत्साह के साथ रन फॉर यूनिटी में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थीगण, खिलाड़ी, सीनियर सिटीजन, महिलाएं तथा आम नागरिक समाज में एकता व भाईचारा का संदेश कायम रखने का संकल्प लेते हुए रन फॉर यूनिटी में भागीदार बनेंगे। उन्होंने बताया कि यह दौड़ राष्ट्रीय एकता का प्रतीक होगी, जिसमें प्रतिभागी अपने हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति के जज्बे को सलाम करते हुए दौड़ लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed