फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jewelry along with cash was taken away from the closed house

Noida News: बंद घर से नकदी समेत गहने उठा ले गए

Sun, 23 Jul 2023 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Jewelry along with cash was taken away from the closed house
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव में शुक्रवार की रात छत के रास्ते घर में घुसे चोर 50 हजार नकदी समेत सोने-चांदी के गहने उठा ले गए। साथ ही आधा दर्जन मोबाइल पर भी हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गांव का निवासी राजेश चकिया सैदपुर मार्ग पर गांव में ही पान, गुटका, नमकीन-बिस्किट का दुकान चलाता है। राजेश के पिता बस कंडक्टर हैं। राजेश की पत्नी की मौत हो चुकी है। वह अकेले रहता था। शुक्रवार को वह अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना गांव अपने मौसी के घर गया था । मौका पाकर चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। कमरे का ताला और अलमारी तोड़कर चांदी की करधनी, सोने का मांगटीका, अंगूठी, झुमका और चांदी के पायल के साथ ही 50 हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने बेड के नीचे से पांच एंड्रॉयड फोन भी चुरा लिया। शनिवार की सुबह राजेश घर लौटा तो कमरे का ताला टूटा देख कर सन्न रह गया। चकिया थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed