{"_id":"69139a22b1113f94260c11ad","slug":"jewelery-and-cash-stolen-by-breaking-lock-na-news-c-5-1-drn1046-832574-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी
Wed, 12 Nov 2025 01:48 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
कालूवाला ग्राम पंचायत में बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर व नकदी चोरी कर ली गई। मकान स्वामी को पड़ोसियों ने इसकी सूचना दी। कालूवाला वार्ड संख्या छह निवासी राजेंद्र सिंह रावत ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत की है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात अज्ञात चोरों ने बंद मकान का कुंडा तोड़कर आलमारी से सोने-चांदी के जेवर के साथ ही नकदी पर हाथ साफ कर लिया। मंगलवार सुबह घर लौटने पर बेड पर कपड़े बिखरे थे। गनीमत रही कि चोर आलमारी के अंदर लॉकर का ताला नहीं तोड़ सके थे। पूर्व प्रधान और बीडीसी पंकज रावत ने कहा कि चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। इनका खुलासा जल्द किया जाना चाहिए। कोतवाल डोईवाला प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि चोरी की घटनाएं रोकने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। गश्त बढ़ाने के लिए कहा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन