फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   jejwne ejwjjw jejeje wjjwjwnsjwj

Noida News: अब नालियों में नहीं जाएगा बरसात का पानी, दो साल बाद पुराने वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम सुधरने शुरू

Sat, 25 Jul 2026 04:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
jejwne ejwjjw jejeje wjjwjwnsjwj
सेक्टर 82 स्वर्णिम विहार डुप्लेक्स में तैयार किए गए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम : निवासी
फोटो
विज्ञापन

---
– सेक्टरवासियों ने जताई खुशी, सेक्टर-82 से हुई शुरुआत
– 2024 में कोर्ट में दायर एक शिकायत के बाद से मरम्मत और नए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने का काम रुका हुआ था।

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के सेक्टरों में खराब पड़े वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की मरम्मत शुरू होने से सेक्टरवासियों ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि हर साल बारिश का पानी नालियों के जरिए नालों में बहकर बर्बाद हो जाता था, लेकिन अब सिस्टम ठीक होने के बाद यह सीधे जमीन में जाएगा। इससे भूजल स्तर बढ़ाने के साथ-साथ पार्कों की नमी भी बरकरार रखने में मदद मिलेगी।

सेक्टर-82 स्वर्णिम विहार डुप्लेक्स की आरडब्ल्यूए सचिव लता वर्मा ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग के सहयोग से उनके सेंट्रल पार्क में वर्षों से खराब पड़े पहले से बने वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को उनके आग्रह पर ठीक कराया गया है। इससे अब इसी मानसून से बारिश का वह पानी, जो पहले नालियों के जरिए नालों में बहकर बर्बाद हो जाता था, सीधे जमीन में समाहित हो सकेगा। उनके सेक्टर में अभी एक सिस्टम तैयार हो गया है, जबकि दूसरा भी इसी सप्ताह शुरू हो जाएगा। इसी तरह सेक्टर-51 में भी खराब हो चुके पुराने बोरवेल को दुरुस्त किया गया है। उद्यान विभाग का कहना है कि अन्य सेक्टरों में भी पहले से बने और खराब हो चुके बोरवेल तथा वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को इसी तरह दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन


–हमारे सेक्टर में खराब हो चुके बोरवेल अब वाटर हार्वेस्टिंग के तौर पर तैयार हो रहे हैं, इससे जल संचयन बढ़ेगा–संजीव कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन


–हमारे यहां कुल दो बोरवेल सुधारे जा रहे हैं, एक तैयार है, दूसरा जल्द सुधारा जाएगा–लता वर्मा, सचिव, सेक्टर 82 स्वर्णिम विहार डुप्लेक्स आरडब्ल्यूए

यह बहुत बेहतर निर्णय है, क्योंकि इससे सेक्टरों के भूजल स्तर में सुधार होगा–सुमेर सिंह रावत, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर 15

सभी सेक्टरों में यदि यह होता है तो सालों से गिर रहे भूजल स्तर को बचाया जा सकता है–सुभाष अवाना, सेक्टर 93 आरडब्ल्यूए महासचिव
---
हम पुराने खराब हो चुके बोरवेल सुधारकर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तैयार कर रहे हैं, इसके अलावा वाटर रिचार्ज पिट्स तैयार करने का काम भी जारी है।
–आनंद मोहन, निदेशक, उद्यान विभाग, नोएडा प्राधिकरण
----
ऋषभ

सेक्टर 82 स्वर्णिम विहार डुप्लेक्स में तैयार किए गए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम : निवासी

सेक्टर 82 स्वर्णिम विहार डुप्लेक्स में तैयार किए गए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम : निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed