फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   JCB hits auto and then car, one injured

Noida News: जेसीबी ने ऑटो फिर कार को मारी टक्कर, एक घायल

Sun, 28 Sep 2025 08:16 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 28 Sep 2025 08:16 PM IST
विज्ञापन
JCB hits auto and then car, one injured
दनकौर। दनकौर थाना क्षेत्र के सलारपुर अंडरपास के पास रविवार शाम जेसीबी और ऑटो में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें ऑटो चालक घायल हो गया। आरोप है कि दिल्ली निवासी रामचद्रंन की कार में भी जेसीबी टक्कर मारते हुए निकल गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। परिजन ने बताया कि अट्टा फतेहपुर निवासी इस्राइल ऑटो चलाते हैं। वह दनकौर की तरफ से अपने गांव जा रहे थे। सलारपुर अंडरपास से कुछ ही दूरी पर सामने से आ रही जेसीबी से टक्कर हो गई। इसमें इस्राइल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद जेसीबी चालक मौके से भाग गया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed