Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jaypee's 12 incomplete housing projects will be completed

Noida News: पूरी होंगी जेपी की अधूरी पड़ी 12 आवासीय परियोजनाएं

Wed, 21 May 2025 08:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
Jaypee's 12 incomplete housing projects will be completed
- सुप्रीम कोर्ट ने कंपनी को राहत देने से किया इनकार, खरीदारों को घर मिलने की उम्मीद जगी
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने जेपी समूह (जेपी एसोसिएट्स लिमिटेड) को आवंटित एक हजार हेक्टेयर में विशेष विकास क्षेत्र (एसडीजेड) की जांच कराने के लिए परामर्शदाता नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यीडा की इस पहल से 45 सौ से अधिक फंसे हुए घर खरीदारों के लिए राहत की उम्मीद है। उधर, सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को जेपी समूह को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। साथ ही कहा, वह बिना अनुमति के किसी भी नए विकासकर्ता की नियुक्ति न करें।
भविष्य में नए डेवलपर्स के चयन और एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट व रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल तैयार करने में मदद के लिए यमुना प्राधिकरण ने परामर्शदाता चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह परामर्शदाता अधूरी परियोजनाओं की जमीन की वर्तमान स्थिति, निर्माण कार्य की प्रगति, कानूनी अड़चनों, भूमि स्वामित्व से जुड़ी जानकारी, और अपूर्ण बुनियादी ढांचे की लागत का मूल्यांकन करेंगे। इसके साथ ही सेक्टर 25 में स्थित एसडीजेड की पूरी समीक्षा करेगा, जिसमें स्वीकृत भवन योजनाओं और वास्तविक निर्माण के बीच के अंतर को स्पष्ट किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर इसके नियमितीकरण की सिफारिशें भी दी जाएंगी।
विज्ञापन

यह अध्ययन 20 दिनों के भीतर पूरा किया जाना है। इच्छुक सलाहकारों को 28 मई तक आवेदन देना होगा। तकनीकी बोलियां 30 मई को खुलेंगी और तीन जून को प्रस्तुतिकरण होंगे। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के 10 मार्च के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, जिसमें यीडा की ओर से फरवरी 2020 में जेएएल की ज़मीन रद्द करने के फैसले को सही ठहराया गया था। हालांकि, अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बिना प्राधिकरण कोई नया डेवलपर नियुक्त नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
खरीदार संघ ने की पक्षकार बनाने की मांग
सर्वोच्च न्यायालय को सूचित किया गया कि जेएएल द्वारा खरीदारों से जुटाई गई राशि के कथित गैरकानूनी उपयोग और फंड डायवर्जन की सीबीआई जांच चल रही है। वहीं, यूपी सरकार ने खरीदारों की समस्या सुलझाने के लिए एक समिति बनाई है और कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। खरीदार संघों ने कोर्ट में आवेदन कर खुद को पक्षकार बनाने की मांग की है।
--------------

यीडा की दलील: 10 साल में पांच फीसदी से भी कम विकास
यीडा ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि जेपी ने 10 वर्षों में सिर्फ पांच फीसदी ज़मीन का विकास किया और वित्तीय दायित्व पूरे नहीं किए। प्राधिकरण ने कहा कि हाईकोर्ट का फैसला खरीदारों के हितों की रक्षा के लिए था और यूपी औद्योगिक क्षेत्र विकास अधिनियम, 1976 की धारा 13-A के तहत यीडा एक सुरक्षित ऋणदाता है। जबकि जेपी समूह की ओर से दलील दी गई कि कंपनी ने बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट जैसे कई महत्वपूर्ण निर्माण किए हैं, लेकिन यीडा की तरफ से समय पर मंजूरी न मिलने के कारण कई प्रोजेक्ट अटक गए।

------------------
वर्जन


एसडीजेड की जांच कराने के लिए परामर्शदाता नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इच्छुक सलाहकारों को 28 मई तक आवेदन देना होगा, तकनीकी बोलियां 30 मई को खुलेंगी और तीन जून को प्रस्तुतिकरण होंगे।
डाॅ. अरुणवीर सिंह, सीईओ, यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed