फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jatka becomes second village to get 100% vaccination of Tehsil

तहसील का 100 प्रतिशत टीका लगवाने वाला दूसरा गांव बना जाटका

Wed, 24 Nov 2021 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Jatka becomes second village to get 100% vaccination of Tehsil
नगीना। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना के अधीन आने वाले गांव जाटका के ग्रामीणों ने बुधवार को सौ प्रतिशत कोरोना रोधी टीका लगवाकर अपना नाम दूसरे नंबर पर दर्ज करा लिया है। इस गांव में अधिकतर मुलाजिम हैं और तमाम जनसंख्या हिंदू धर्म से ताल्लुक रखती है। मंगलवार को मुस्लिम आबादी से ताल्लुक रखने वाले घागस शाहपुर गांव ने सौ प्रतिशत कोरोना रोधी टीकाकरण कराकर नगीना तहसील में प्रथम स्थान हासिल किया था। इस कामयाबी का श्रेय ग्रामीणों को जाता है जिनकी जागरूकता के चलते गांव में सभी ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

भारी तादाद में शाम 5:30 बजे तक टीकाकरण कराने के लिए भीड़ लगी रही। सामाजिक कार्यकर्ताओं, गैर सरकारी संगठनों, स्वयंसेवियों, लंबरदार और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की जबरदस्त मेहनत रही। बुजुर्ग लंबरदार बलबीर, पूर्व सरपंच चरण सिंह, दिनेश कुमार, मास्टर शिवराम आदि ने बताया कि बुधवार को सुबह से देररात शाम तक स्वयंसेवी सबीला बेगम ने, ना केवल घरों में जाकर टीकाकरण कराया बल्कि सर्वेक्षण किया और सभी ग्रामीणों को 100 प्रतिशत कोरोना रोधी टीकाकरण कराकर ही दम लिया।
विज्ञापन

इससे पहले गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों की मेहनत से अधिकतर ग्रामीणों ने टीकाकरण करवा रखा था। नगीना पीएचसी के आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरशद ने जाटका गांव पहुंच कर ग्रामीणों को बधाई दी और तमाम मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका स्वयंसेवियों, एनजीओ कार्यकर्ता की हौसला आफजाई की। उन्होंने माना कि यदि घागस के दंपती गांव जाटका में सहयोग नहीं करते तो अभी गांव को सौ प्रतिशत कोरोना रोधी करने में दो-तीन दिन और लग जाते। मौके पर एएनएम मनीषा, स्टाफ नर्स सरजीना, आंगनवाड़ी वर्कर राजबाला, सार्ड एनजीओ वर्कर महेश चंद, सबीला बेगम, मुख्य अध्यापक हरचंद, आंगनबाड़ी हेल्पर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed