{"_id":"691625af82abe5a77e074b5c","slug":"jat-college-won-the-inter-college-womens-cricket-tournament-na-news-c-17-roh1020-761702-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जाट कॉलेज ने जीती इंटर कॉलेज महिला क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जाट कॉलेज ने जीती इंटर कॉलेज महिला क्रिकेट प्रतियोगिता
Fri, 14 Nov 2025 12:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
06-इंटर कॉलेज महिला क्रिकेट प्रतियोगिता जीतने के बाद खिलाड़ियों के साथ खेल निदेशक शकुंतला बेनी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में आयोजित इंटर कॉलेज महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में जाट कॉलेज रोहतक ने प्रथम, सैनी कॉलेज रोहतक ने द्वितीय, किशोरी कॉलेज रोहतक ने तृतीय व टीकाराम कॉलेज सोनीपत ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
खेल निदेशक शकुंतला बेनीवाल ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। वीरवार को फाइनल मैच में जाट कॉलेज ने सैनी कॉलेज को पांच विकेट से हराया। कोच मुकेश गोयल ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए सैनी कॉलेज ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए। सैनी कॉलेज की ओर से हिना ने 36 रन बनाए।
जाट कॉलेज की ओर से खुशी ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जाट कॉलेज ने 17.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाकर पांच विकेट से मैच जीता। जाट कॉलेज की ओर से नेहा ने 24 रन बनाए। सैनी कॉलेज की ओर से प्रिया ने दो विकेट लिए। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में किशोरी कॉलेज ने टीकाराम कॉलेज को 8 विकेट से हराया।
विज्ञापन
इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए टीका कॉलेज ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए। किशोरी कॉलेज की ओर से अर्पिता ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीता। किशोरी कॉलेज की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए प्रज्ञा रावत ने नाबाद 60 व अरमीत कौर ने 41 रन बनाए।