फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Japanese delegation arrives in Greno to explore investment possibilities

Noida News: ग्रेनो में निवेश की संभावना तलाशने पहुंचा जापानी प्रतिनिधिमंडल

Thu, 30 Oct 2025 09:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
Japanese delegation arrives in Greno to explore investment possibilities
प्राधिकरण ने ग्रेनो और इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप की जानकारी दी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। जापान के मिजुहो बैंक का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल यहां पर निवेश की संभावनाओं को तलाशने आया है। इस संबंध में उन्होंने प्राधिकरण के सीईओ व आईआईटीजीएनएल के प्रबंध निदेशक एनजी रवि कुमार, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ प्रेरणा सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।

इसमें प्राधिकरण की तरफ से प्रतिनिधिमंडल को प्रस्तुतीकरण दिया गया जिसमें ग्रेटर नोएडा और इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप के इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में जानकारी दी गई। अफसरों ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा और टाउनशिप के इंफ्रास्ट्रक्चर की सराहना की। प्रतिनिधिमंडल ने टाउनशिप के प्लग एंड प्ले सिस्टम, वेस्ट प्रोसेसिंग सिस्टम व बिजली के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी देखकर सराहा और निवेश की इच्छा जताई। इस दौरान आईआईटीजीएनएल की पूरी टीम मौजूद रही। मिजुहो बैंक जापान का एक प्रमुख वित्तीय सेवा समूह है जो मिजुहो फाइनेंशियल ग्रुप का हिस्सा है। यह जापान के सबसे बड़े बैंकों में से एक है और व्यक्तियों, एसएमई, बड़े निगमों और वित्तीय संस्थानों को विभिन्न प्रकार की वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed