{"_id":"68b88eead87aa859c8041cee","slug":"jan-aushadhi-kendra-will-be-opened-in-rampurs-district-hospital-and-all-chcs-na-news-c-282-1-rmp1001-152730-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रामपुर के जिला अस्पताल और सभी सीएचसी में खुलेंगे जन औषधि केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रामपुर के जिला अस्पताल और सभी सीएचसी में खुलेंगे जन औषधि केंद्र
विज्ञापन
रामपुर। जिले के मरीजों को अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सस्ती दवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। जन औषधि केंद्र अब शहर के साथ ही दूर-दराज के इलाकों में स्थित सभी पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और जिला-महिला अस्पताल के परिसर के अंदर ही खुलेंगे। इससे मरीजों को दवाइयां खरीदने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। निदेशालय से एमकेएसके रियल वेंचर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को इसका टेंडर दिया गया है।
पुराने टेंडर की अवधि समाप्त होने के बाद जिले के मौजूदा 33 जन औषधि केंद्रों में दवाओं की कमी की शिकायतें आ रही थीं। नए टेंडर के बाद यह समस्या दूर होने की उम्मीद है। नोडल अधिकारी अमित कुमार के मुताबिक, अस्पताल परिसर के अंदर केंद्र खुलने से मरीजों को सीधे लाभ मिलेगा। डॉक्टर की ओर से लिखी जाने के वाली दवा मरीजों को वहीं से मिल सकेगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि सभी पांच सीएचसी में 120 वर्ग फुट का एक-एक कमरा जन औषधि केंद्र के लिए चिह्नित कर दिया गया है। इसके अलावा जिला पुरुष अस्पताल और महिला अस्पताल में भी अलग-अलग केंद्र खोले जाएंगे। लखनऊ से 13 अगस्त को इस संबंध में पत्र प्राप्त होने के बाद जगह आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कंपनी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शीघ्र ही इन केंद्रों का संचालन शुरू कर देगी।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में खुलेंगे दो जन औषधि केंद्र
वैसे तो रामपुर जिला अस्पताल में एक जन औषधि केंद्र संचालित है, लेकिन उसका भी टेंडर सरेंडर हो चुका है और अब नया टेंडर हुआ है। इसके साथ महिला अस्पताल में भी एक जन औषधि केंद्र खोला जाएगा, जिससे मरीजों को ज्यादा लाभ मिल सकेगा।